रांची। गिरिडीह पुलिस ने पीरटांड़ के पिपराडीह से 25 लाख का इनामी नक्सली नंदलाल मांझी उर्फ पवित्र और उसकी पत्नी चंद्रमणि देवी को गिरफ्तार किया है। नंदलाल गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड अंतर्गत खुखरा थाना इलाके के जोनराबेड़ा का रहने वाला है। नंदलाल स्पेशल एरिया कमिटी मेंबर है।

पीरटांड़ थाना पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद विभिन्न जांच एजेंसी नंदलाल से पूछताछ कर रही है। नंदलाल के खिलाफ गिरिडीह के मधुबन, पीरटांड, खुखरा समेत कई थाना में मामला दर्ज है। नंदलाल द्वारा अंजाम दिये गये सभी घटनाओं की जानकारी पुलिस इकठ्ठा कर रही है।

बताया जाता है कि स्पेशल एरिया कमिटी मेंबर नंदलाल मांझी को लेकर गिरिडीह के एसपी अमित रेणी को सूचना मिली थी। इसके बाद मंगलवार से ही अभियान शुरू किया गया। बुधवार देर रात को नंदलाल पकड़ा गया। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू की गई।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version