रांची। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत अपने निर्वाचन क्षेत्र रांची में जूट के थैलों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों से रोजमर्रा के कार्यों में कपड़े के थैलों का उपयोग करने का आह्वान किया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है। हम अधिक से अधिक कपड़े की थैली का उपयोग करें, यह आह्वान प्रधानमंत्री ने देशवासियों से की है। उन्होंने कहा कि उनका भी यह प्रयास है कि रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर-परिवार तक जूट का थैला पहुंचे। लोग प्लास्टिक मुक्त अभियान में अपनी सहभागिता निभाएं।

संजय सेठ ने कहा कि हर घर तक इस संदेश के साथ हमें पहुंचना है, ताकि विकसित भारत-2047 में हमारा भारत प्लास्टिक से भी मुक्त हो। हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकें और अपनी पीढ़ियों को प्रदूषण से मुक्त जीवन दे सकें।

स्वदेशी अपनाओ अभियान के तहत किया गया जन जागरण
इस दौरान रातू रोड में विश्वनाथ मंदिर से आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी अपनाओ अभियान के तहत पिस्का मोड से न्यू मार्केट तक जन जागरण चलाया गया। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में स्टिकर लगाकर लोगों से स्वदेशी अपनाने और स्वदेशी सामान बेचने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपने देश में निर्मित वस्तुओं का इस्तेमाल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन ऐतिहासिक हैं। जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी वर्ग और उपभोक्ता दोनों के लिए उत्साह का विषय है। यह ऐतिहासिक सुधार न केवल व्यापार जगत को नई ऊर्जा दे रहा है, बल्कि आम जनमानस को भी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज महतो सहित अन्य पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों को क्षेत्र में वितरण के लिए जूट का थैला और छाता सौंपा गया।

इन मौकों पर भाजपा नेता ललित नारायण ओझा, संजय कुमार जायसवाल, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, सुबेश पांडे, शंकर दुबे, संजीव चौधरी, अशोक यादव, शैलेश्वर दयाल सिंह, हरेंद्र सिंह, मनमोहन पांडे, अजय कुमार, प्रीतम साहू, संजीव तिवारी, अंबुज रजक, भागीरथ महतो, मेघनाथ महतो, सुनील महतो, सोहराय बेड़िया, राजेंद्र महतो और प्रभात भूषण सहित अन्य उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version