Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जेईई-मेन का रिजल्ट घोषित, 14 विद्यार्थियों ने अर्जित किया 100 पर्सेन्टाइल स्कोर
    Breaking News

    जेईई-मेन का रिजल्ट घोषित, 14 विद्यार्थियों ने अर्जित किया 100 पर्सेन्टाइल स्कोर

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन जून-2022 का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया। इस वर्ष 24 से 29 जून तक 12 पारियों में बीटेक कोर्स के लिये परीक्षा हुई जिसमें 407 शहरों के 588 परीक्षा केंद्रों पर कुल 7.59 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस वर्ष जेईई-मेन के पहले प्रयास में 14 विद्यार्थियों ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर अर्जित किया। साथ ही 43 स्टेट टॉपर्स की सूची भी जारी की गई।

    कुल 7,59,589 परीक्षार्थियों में सामान्य श्रेणी के 3.19,937, ईडब्ल्यूएस के 74,370, ओबीसी के 2,75,416, एससी के 71,458, एसटी के 26,330 एवं पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के 2078 स्टूडेंट्स शामिल थे। विद्यार्थियों में 5.47 लाख लड़के तथा 2.21 लाख लडकियां शामिल थी। जेईई मेन के अगले चरण की परीक्षा 21 से 30 जुलाई के बीच होगी। परिणामों में एलन स्टूडेंट स्नेहा पारीक ने 100 पर्सेन्टाइल के साथ 300 में से 300 अंक प्राप्त किए। स्नेहा ने असम टॉप किया। वहीं राजस्थान टॉपर एलन स्टूडेंट नव्य रहे।

    किस स्कोर पर कौनसी एनआईटी
    जेईई-मेन में 99 पर्सेन्टाइल से अधिक होने पर शीर्ष एनआईटी जैसे त्रिची, वारंगल, सूरतकल, इलाहाबाद, राउरकेला, कालीकट व जयपुर, कुरूक्षेत्र जैसे एनआईटी एवं ट्रिपलआईटी इलाहाबाद में कोर ब्रांचे मिलने की संभावनाएं हैं। 99 से 98 पर्सेन्टाइल वालों को शीर्ष के टॉप 10 एनआईटी की कोर ब्रांच के अतिरिक्त अन्य ब्रांच के साथ-साथ टॉप 10-20 एनआईटी एवं ट्रिपल आईटी जबलपुर, ग्वालियर, गुवाहाटी, कोटा, लखनऊ, में कोर ब्रांच मिलने की संभावनाएं बन सकती है। इन एनआईटी में भोपाल, सूरत, नागपुर, जालंधर, दिल्ली, हमीरपुर, दुर्गापुर शामिल हैं।

    98 से 96 पर्सेन्टाइल स्कोर होने पर टॉप 20 एनआईटी की कोर ब्रांचों के अतिरिक्त अन्य ब्रांचेज एवं शेष एनआईटी जिसमें नोर्थईस्ट के एनआईटी के साथ-साथ पटना, रायपुर, अगरतला, श्रीनगर, सिल्चर, उत्तराखंड एनआईटी एवं बिट्स मिसरा, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़, जेएनयू, हैदराबाद यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है।

    साथ ही विद्यार्थियों को नए ट्रिपलआईटी डोदरा, पुणे, सोनीपत, सूरत ,नागपुर, भोपाल, तिरछी,रायचूर , कांचीपुरम,रांची , धारवाड़,अगरतला, कल्याणी की कोर ब्रांचेंज मिलने की संभावना रहेगी। 96 से 94 पर्सेन्टाइल स्कोर होने पर टॉप 25 से 31 एनआईटी की कोर ब्रांचों के अतिरिक्त अन्य ब्रांचें एवं जीएफटीआई में प्रवेश मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन की न्यायिक हिरासत 20 जुलाई तक बढ़ी
    Next Article आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक होगा नया संसद भवनः नड्डा
    azad sipahi

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version