Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची-टाटा सड़क पर तेज वाहन चलाने वालों पर एक्शन ले पुलिस : हाई कोर्ट
    Breaking News

    रांची-टाटा सड़क पर तेज वाहन चलाने वालों पर एक्शन ले पुलिस : हाई कोर्ट

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश सिंह की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने बुधवार को रांची-जमशेदपुर के फोर लेनिंग मामले में कोर्ट के स्वत: संज्ञान पर सुनवाई की। कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी कर कहा है कि रांची-जमशेदपुर एनएच पर तेज वाहन चलाने वालों पर पुलिस एक्शन ले।

    कोर्ट ने कहा कि पुलिस इन्हें रोके। तेज वाहन चलाने वालों पर अंकुश के लिए एनएच-33 पर अपग्रेडेट कैमरा लगाया जाये। इस सड़क के बनने से वाहनों की रफ्तार काफी तेज हो गयी है, जिससे आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस इस एनएच की सुरक्षा के लिए आवश्यक मशीनरी, स्पीड कैमरा, स्पीड गन खरीदे। पांच साल में पुलिस को 15 करोड़ दिये गये हैं लेकिन मात्र दो करोड़ रुपये ही खर्च किये गये हैं। इन पैसों से पुलिस सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक संसाधनों की क्यों नहीं खरीद रही है। मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।

    एनएच के किनारे बैरिकेडिंग की जाये, जिससे अचानक रोड पर ग्रामीण या कोई जानवर नहीं पहुंचे, ताकि दुर्घटना को टाला जा सके। कोर्ट ने जानना चाहा कि एनएच के किनारे कितने ऐसे भवन हैं, जो एनएच के गाइडलाइन के मुताबिक नहीं हैं। एनएच के किनारे जो अतिक्रमण है, उसे हटाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राज्य सरकार एवं एनएचएआइ मिल कर इस एनएच के किनारे के अतिक्रमण को हटाने को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) तैयार कर इसे कोर्ट में प्रस्तुत करे।

    कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि दलमा नेशनल प्रोजेक्ट में पड़ने वाले इस एचएच के कुछ हिस्से के फारेस्ट क्लीयरेंस की क्या अद्यतन स्थिति है, इससे कोर्ट को अवगत करायें। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के परिवहन सचिव केके सोन एवं एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कोर्ट में सशरीर हाजिर हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के 12 जिलों में कोरोना के 78 नए केस, 55 हुए ठीक
    Next Article जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही सरकार : हेमंत सोरेन
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version