Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अग्निपथ योजना युवाओं और देश के हित में लाएगी क्रांतिकारी सुधार : रक्षा मंत्री
    Breaking News

    अग्निपथ योजना युवाओं और देश के हित में लाएगी क्रांतिकारी सुधार : रक्षा मंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – राजनाथ सिंह ने भारत डायनामिक्स लिमिटेड, भानुर में नई विनिर्माण सुविधाएं राष्ट्र को समर्पित कीं
    – युद्ध में प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व को देखते हुए नए उत्पाद और प्रणाली विकसित करने का आह्वान

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को तेलंगाना में भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) की भानुर इकाई का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (डीपीएसयू) की कई नई विनिर्माण सुविधाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। इसमें भानुर यूनिट में वारहेड सुविधा और कंचनबाग यूनिट में रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) सीकर सुविधा शामिल है। इस सुविधा का उपयोग भविष्य की सभी मिसाइलों में लक्ष्य ट्रैकिंग के लिए किया जाएगा जिसे बीडीएल ने 50 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया है।

    रक्षा मंत्री ने बीडीएल के शोधकर्ताओं, इंजीनियरों, तकनीशियनों और अन्य कर्मियों को संबोधित करते हुए ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन के अनुरूप विदेशी कंपनियों के सहयोग से स्वदेशी उत्पादों का निर्माण करके आत्मनिर्भरता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने को सराहा। उन्होंने अगले पांच वर्षों के लिए स्वदेशीकरण योजना तैयार करने और पहले दो वर्षों का लक्ष्य हासिल करने के लिएबीडीएल को बधाई दी। राजनाथ सिंह ने उन्होंने उम्मीद जताई कि मिसाइल उत्पादन के क्षेत्र में भारत को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने में यह कंपनी बड़ी भूमिका निभाएगी। राजनाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि वारहेड सुविधा भविष्य के हथियारों के निर्माण के दायरे में विविधता लाएगी और इस सुविधा का उपयोग इसकी वर्तमान और भविष्य दोनों मिसाइलों के लिए किया जाएगा।

    रक्षा मंत्री ने बीडीएल की विशाखापत्तनम इकाई में केंद्रीय भंडारण सुविधा का भी उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक सुविधा में वर्टिकल कैरोसेल सिस्टम, मैकेनिकल कॉम्पेक्टर और मोटराइज्ड कॉम्पेक्टर शामिल हैं। इस सुविधा का निर्माण 4.90 करोड़ रुपये के निवेश से किया गया है। उन्होंने पश्चिम गोदावरी जिले के सैन्य माधवरम गांव में बहुउद्देशीय सामुदायिक हॉल, व्यायामशाला, सरकारी जूनियर कॉलेज में विज्ञान प्रयोगशालाएं, जिला परिषद स्कूल में नौ अतिरिक्त क्लास रूम, प्राथमिक विद्यालय में दो अतिरिक्त क्लास रूम का भी उद्घाटन किया। बीडीएल ने इस गांव को अपनाकर 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है। बीडीएल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का भी अनावरण किया गया।

    रक्षा क्षेत्र में बाधाओं को दूर करने और परिवर्तनकारी सुधार लाने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि सशस्त्र बलों को चुस्त, फिट, आधुनिक और विश्व स्तरीय रक्षा सेवा बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अग्निपथ योजना को क्रांतिकारी सुधार बताया जो देश और सशस्त्र बलों और युवाओं के हित में है। उन्होंने कहा कि कई देशों की रक्षा प्रणालियों का अध्ययन करने के बाद अपनी जमीनी हकीकत के साथ जोड़कर इस योजना को अंतिम रूप दिया गया है। भारतीय वायु सेना को अग्निपथ योजना के तहत बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं। सेना और नौसेना में भी इसी तरह हमारे युवाओं को आगे आकर देश की सेवा के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगृह मंत्रालय ने झारखंड के डीजीपी को लिखा पत्र
    Next Article सर्वसमावेशी विकास का उत्तम माध्यम है सहकारिता : शाह
    azad sipahi

      Related Posts

      मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह

      June 12, 2025

      बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा

      June 12, 2025

      ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version