राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन द्वारा दिये गये विवादित बयान पर मचे हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंत्रिमंडल में अपने साथी डॉ. महेंद्र मुंजपारा और जॉन बारला के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। स्मृति ने इसे सौहार्द भेंट बताया है। वहीं, दूसरी ओर खबर आ रही है कि विवादित बयान देने वाले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी गुरुवार को राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा था। लेकिन उन्हें अभी तक समय नही मिला है।

बता दें कि बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को एक निजी समाचार चैनल से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित किया था। जिसके बाद भाजपा ने सड़क से लेकर सदन तक इसका विरोध किया। विरोध के बाद अधीर ने कहा था- राष्ट्रपति से मिलकर माफी मांगूंगा, पाखंडियों से नहीं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version