रांची। रांची की पावर लिफ्टिंग प्लेयर सुजाता भकत ने दम-खम दिखाया है। उसने रॉटरडैम (नीदरलैंड) में खेली जा रही विश्व पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। 84 किलोग्राम बेंच प्रेस इवेंट में उन्हें यह पदक मिला। पहले स्थान पर जर्मनी की खिलाड़ी ने सफलता पायी। अब सुजाता की नजर 25 और 26 जुलाई को होने वाले दूसरे इवेंट्स पर है।

सुजाता की कामयाबी इस मायने में भी खास है कि उन्होंने झारखंड पुलिस से वीआरएस लेने के बावजूद खेलों में अपनी सक्रियता बनाए रखी है। जब वे पुलिस सेवा में थीं, तब भी उन्होंने विश्व पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में कई पदक हासिल किये थे। वह वर्जिनिया में 2015 में एक स्वर्ण व एक रजत, 2017 में लॉस एंजेल्स में एक स्वर्ण व एक सिल्वर तथा 2019 में चीन में दो स्वर्ण इस प्रतियोगिता में जीत चुकी हैं। इसके अलावा अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई मेडल उनके नाम हैं। उन्होंने 2019 में पुलिस विभाग से समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version