Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उद्धव ठाकरे ने भाजपा को ढाई-ढाई साल के फार्मूले की याद दिलाई
    Breaking News

    उद्धव ठाकरे ने भाजपा को ढाई-ढाई साल के फार्मूले की याद दिलाई

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – अगर अमित शाह वादा निभाते तो आज महाराष्ट्र में भाजपा का सीएम होता

    मुंबई। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बनने के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा को ढाई-ढाई साल के फार्मूले की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुझे दिया हुआ वादा निभाते तो आज राज्य में भाजपा का सीएम होता। साथ ही न कभी भी महाविकास गठबंधन बनाने की नौबत नहीं आती और न मुझे नाहक मुख्यमंत्री बनना पड़ता।

    महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र में नई सरकार बनी और मैंने बधाई भी दी लेकिन प्रचारित किया जा रहा है कि शिवसेना का सीएम बना है, जो पूरी तरह से गलत है। शिवसेना का सीएम शिवसेना के बिना नहीं बन सकता था। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछला चुनाव भाजपा और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था और चुनाव के बाद अमित शाह के साथ ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला बना था, जिसे बाद में इंकार कर दिया गया। इसके बाद भाजपा अलग रास्ता तलाशने लगी, जिससे महाविकास गठबंधन बनाना पड़ा था।

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद तत्काल कांजुर मेट्रो कारशेड योजना को स्थगित करने तथा गोरेगांव की आरे कालोनी में मेट्रो कारशेड बनाने का निर्णय लिया गया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि आरे कालोनी के जंगलों से ही मुंबई को ऑक्सीजन मिलता है। आरे कालोनी में रातोरात पेड़ों की कटाई की गई थी, जंगल ध्वस्त कर दिया गया था। इसी वजह से उन्होंने पर्यावरण की दृष्टि से आरे जंगल का संरक्षण करते हुए कांजुर मेट्रो कारशेड का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि जिसे उनसे बदला लेना हो बेशक लें, लेकिन मुंबई का पर्यावरण नष्ट न करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर भूस्खलन: मृतकों की संख्या 17 हुई, राहत एवं बचाव कार्य जारी
    Next Article यूक्रेन ने रूस से खाली कराया काला सागर का द्वीप
    azad sipahi

      Related Posts

      सोनम वांगचुक : उम्मीद की एक और किरण सलाखों के पीछे: हेमंत सोरेन

      September 27, 2025

      जेसोवा ने मुख्यमंत्री को दीपावली मेला के लिए किया आमंत्रित

      September 27, 2025

      दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई :  एसएसपी

      September 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वक्फ कानून में संशोधनों के खिलाफ मुस्लिम संगठनों के आंदोलन पर विहिप ने जताई चिंता, सतर्क रहने की दी सलाह
      • सोनम वांगचुक : उम्मीद की एक और किरण सलाखों के पीछे: हेमंत सोरेन
      • जेसोवा ने मुख्यमंत्री को दीपावली मेला के लिए किया आमंत्रित
      • दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई :  एसएसपी
      • आउटसोर्सिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर गोलीबारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version