रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सदन के बाहर भाजपा के विधायकों ने सीपीआई नेता सुभाष मुंडा की हत्याकांड के मामले पर धरना दिया। भाजपा विधायकों ने सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

भाजपा विधायकों ने राज्य की गिरती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की भी मांग की।उधर, आजसू विधायक लंबोदर महतो भी विधानसभा के गेट पर धरने पर बैठ गये। साथ ही मांग करने लगे कि बेरमो अनुमंडल को जिला घोषित किया जाए।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version