मेक्सिको सिटी। अमेरिका के उत्तरी मैक्सिकन सीमावर्ती शहर सैन लुइस रियो कोलोराडो में एक सिरफिरे व्यक्ति ने बार में आग लगा दी। इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मेक्सिको में महिलाओं के प्रति अनुचित व्यवहार के कारण एक व्यक्ति को बार से बाहर निकाल दिया गया था। इसके बाद उसने बार में आग लगा दी। मृतकों में चार महिलाएं भी हैं।शहर के मेयर सैंटोस गोंजालेज ने कहा कि आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version