Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई
    विदेश

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई

    adminBy adminJuly 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -आतंकी हमले में जेयूआई-एफ के स्थानीय नेता मौलाना जियाउल्लाह जान भी मारे गए

    पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अशांत बाजौर कबायली जिले में रविवार को कट्टरपंथी इस्लामी राजनीतिक दल के सम्मेलन में हुए आत्मघाती विस्फोट मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 44 हो गई। इस हमले में 200 से अधिक लोग घायल हो गए। यह विस्फोट बाजौर कबायली जिले के खार में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के कार्यकर्ता सम्मेलन में शाम चार बजे हुआ। विस्फोट के वक्त 500 से अधिक जेयूआई-एफ सदस्य और समर्थक अफगानिस्तान की सीमा के पास खार शहर में तंबू के नीचे बैठे हुए थे। पाकिस्तान के अधिकारियों को संदेह है कि यह हमला अफगानिस्तान की सीमा पर सक्रिय इस्लामिक स्टेट से जुड़े किसी संगठन ने करवाया है।

    खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री रियाज अनवर ने कहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों में से अधिकतर की हालत नाजुक है। यह एक आत्मघाती हमला था। हमलावर ने मंच के करीब खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। जिला आपातकालीन अधिकारी साद खान ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विस्फोट में जेयूआई-एफ के स्थानीय नेता मौलाना जियाउल्लाह जान भी मारे गए। बचावकर्मियों ने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

    पुलिस डीआईजी (मलकंद रेंज) नासिर महमूद सत्ती ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह आत्मघाती विस्फोट है। विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। इलाके को सील कर दिया गया है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विस्फोट की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने इस्लाम, पवित्र कुरान और पाकिस्तान के पैरोकारों को निशाना बनाया। आतंकवादी पाकिस्तान के दुश्मन हैं। हमलावरों को कड़ी सजा दी जाएगी।

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जेयूआई-एफ प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने हुकूमत से जांच कराने की मांग की है। इस बीच, अमेरिकी दूतावास ने इस्लमाबाद में बयान जारी कर कहा- हम हिंसा के इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। हम इस कठिन समय में पाकिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

    उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान की सत्ता में अगस्त 2021 में तालिबान की वापसी के बाद पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है। पिछले साल नवंबर में तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने अनिश्चितकालीन युद्धविराम को रद्द कर दिया था और अपने आतंकवादियों को पाकिस्तान के सुरक्षा बलों पर हमले करने का आदेश दिया था।

    30 जनवरी को टीटीपी के एक आत्मघाती हमलावर ने पेशावर की एक मस्जिद में दोपहर की नमाज के दौरान खुद को विस्फोट करके उड़ा लिया था। इस आत्मघाती विस्फोट में 101 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे। फरवरी में हथियारों से लैस टीटीपी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले शहर कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर धावा बोल दिया था। इस दौरान हुई गोलीबारी में तीन आतंकवादियों और दो पुलिस कांस्टेबलों सहित चार अन्य की मौत हो गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमप्र: मुख्यमंत्री चौहान ने मुंशी प्रेमचंद की जयंती और सरदार उधम सिंह को बलिदान दिवस पर किया नमन
    Next Article बास्केटबॉल : इजरायली क्लब मैकाबी तल अवीव ने जेसील रिवेरो के साथ किया दो साल का करार
    admin

      Related Posts

      भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर

      July 24, 2025

      रूस में अंगारा एयरलाइंस के विमान में आग लगी, सभी 46 लोगों की मौत

      July 24, 2025

      नेपाल : पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की पार्टी सदस्यता रद्द

      July 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ का जलवा जारी
      • ‘वॉर 2’ में ऋतिक-एनटीआर का तूफानी एक्शन, ट्रेलर ने मचाया धमाका
      • सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना और चांदी की कीमत घटी
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version