Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 1,000 रन
    क्रिकेट

    इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 1,000 रन

    adminBy adminJuly 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन पूरे कर लिए। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज डकेट ने लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट के पांचवें दिन रविवार को यह उपलब्धि हासिल की।

    डकेट ने मैच की पहली पारी में 134 गेंदों में 98 रन बनाए, जिसमें नौ चौके शामिल हैं। दूसरी पारी में, उन्होंने 112 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 83 रन बनाए। इसके साथ ही डकेट ने 12 टेस्ट मैचों में 48.19 की औसत से 1,012 रन बनाए हैं। उन्होंने 182 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ दो शतक और सात अर्द्धशतक बनाए हैं। वह 85.47 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।

    डकेट इस साल शानदार फॉर्म में हैं। पांच टेस्ट मैचों में उन्होंने 60.55 की औसत से 545 रन बनाए हैं। उन्होंने 10 पारियों में एक शतक और तीन अर्द्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 182 है। डकेट की अब तक एशेज शृंखला अच्छी रही है। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक बनाए, लेकिन पहले टेस्ट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वह दोनों पारियों में 20 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए। शृंखला के दो मैचों की चार पारियों में उन्होंने 53.00 की औसत से 212 रन बनाए, जिसमें दो अर्द्धशतक भी शामिल हैं। वह स्टोक्स (216 रन) के बाद अब तक सीरीज में इंग्लैंड के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    मैच की बात करें तो इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 416 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 325 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 91 रन की बढ़त हासिल की और दूसरी पारी में 279 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने 371 रन का लक्ष्य रखा। 371 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने बेन स्टोक्स (155) के शतक और डकेट (83) के अर्धशतक के बावजूद 327 रन ही बना सकी और 43 रन से मैच हार गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंग्लैंड ने तीसरे एशेज टेस्ट के लिए मोईन अली को टीम में बरकरार रखा
    Next Article बिहार का नवनिर्माण करेंगे पंचायत वार्ड सचिवों का संगठन – हरि कृपाल
    admin

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version