Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिहारी अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार : एआईएसएफ
    Breaking News

    बिहारी अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार : एआईएसएफ

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 1, 2023Updated:July 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में एआईएसएफ ने निकाला प्रतिरोध मार्च

    बेगूसराय। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के बिहार राज्य परिषद की बैठक शनिवार को राज्य उपाध्यक्ष रजनीकांत यादव की अध्यक्षता में जीडी काॅलेज के दिनकर सभागार में संपन्न हुआ।

    जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए एआईएसएफ नेताओं ने सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर विचार विमर्श किया। बैठक समाप्ति के बाद संगठन के राज्य परिषद के बैनर तले बिहार शिक्षक नियमावली के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया गया।

    एआईएसएफ के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विजेन्द्र केशरी ने कहा जब से शिक्षक बहाली विज्ञापन निकली है। तब से आठ बार नोटिफिकेशन में संशोधन किया जा चुका है। कभी किसी चीज के लिए तो कभी किसी चीज के लिए सरकार के शिक्षा विभाग और बीपीएससी का नया नया आदेश आ रहा है। यह सरकार के तैयारियों पर प्रश्न चिन्ह है।

    संगठन के राज्याध्यक्ष अमीन हमजा ने कहा ऐसे कुछ ही राज्य हैं, जहां दूसरे राज्य के लोग भी बहाली में शामिल होते हैं। बिहार में फिर ऐसी क्या बात हो गई कि पूरे देश के लोगों को आमंत्रित करना पड़ गया। बिहार के युवा राज्य के बाहर में तो जलील होते ही हैं अब बिहार में भी वह जलील होंगे। सरकार को एक बार फिर इस निर्णय पर विचार करना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार के युवाओं के भविष्य के लिए सोचना चाहिए।

    प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत यादव ने कहा शिक्षा मंत्री कहते हैं कि विज्ञान, अंग्रेजी, गणित में अच्छे और गुणवान शिक्षक होने चाहिए। इसलिए पूरे देश के लोगों को फार्म भरने की अनुमति दी गई है। शिक्षा विभाग को बीपीएससी पर भरोसा नहीं है। बीपीएससी से परीक्षा जो पास करेगा वह कोई जाहिल तो नहीं होगा। बिहार चाणक्य और आर्यभट्ट को जन्म दे सकता है तो बिहार के लोग क्या शिक्षक नहीं बन सकते हैं, यह पूरी तरह बिहार के अभ्यर्थियों के लिए अपमान करने वाली बात है। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

    इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार, कंचन विद्रोही, सुधीर कुमार, अविनाश कुमार यादव, अभिषेक, प्रशांत सुमन, किशोर, हसमत बालाजी, शरद सिंह, राहुल कुमार यादव, पुष्पेन्द्र शुक्ला, बदूद आलम एवं मीर सैफ अली सहित राज्य भर के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही कांग्रेस सरकार : राजनाथ सिंह
    Next Article मसान नदी में अचानक बाढ़ आ जाने के कारण 10 वर्षीय बच्ची की डूबने से हुई मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन

      June 3, 2025

      बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा

      June 3, 2025

      पलासी थाना पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version