Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को घेरा, मंदिर तोड़ने व जबरन धर्म परिवर्तन के लगाए आरोप
    Breaking News

    इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को घेरा, मंदिर तोड़ने व जबरन धर्म परिवर्तन के लगाए आरोप

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मानवाधिकार उल्लंघन पर खोली पोल, बलूचों के गायब होने का मुद्दा भी उठाया
    -पाकिस्तान सरकार ने लगाया इजराइल व भारत के इमरान से मिले होने का आरोप

    जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल ने पाकिस्तान को घेरते हुए मंदिर तोड़ने व जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की समीक्षा बैठक में इजराइल ने पाकिस्तान से समलैंगिकता पर लगाया गया प्रतिबंध हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने मुस्लिम कट्टरपंथियों के दबाव में आकर समलैंगिकता के खिलाफ सख्त कानून बनाया है। इजरायल ने पाकिस्तान में बलूचों के गायब होने, हिंसा, शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के खिलाफ कार्रवाई और धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया। इस पर गुस्साई पाकिस्तान की सरकार ने इजराइल और भारत पर इमरान खान से मिले होने का आरोप लगाया।

    पाकिस्तान पर मानवाधिकारों की रिपोर्ट जिनेवा में मानवाधिकार परिषद के 53वें सत्र में पेश की गयी। इस दौरान इजरायल ने पाकिस्तान पर चुन-चुनकर वार किया और उसकी पोल खोल कर रख दी। इजरायल ने कहा कि पाकिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति बहुत चिंताजनक हो गई है। पाकिस्तान में लोगों का अपहरण किया जा रहा है और धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को अंजाम दिया जा रहा है। इसे पाकिस्तान को बंद करना होगा। इजरायल का इशारा हिंदुओं और ईसाइयों के खिलाफ हो रही हिंसा की ओर था। पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में कई मंदिरों को तोड़ने की कोशिश की गई है। हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन तक कराया गया है। इजरायल के पाकिस्तान की पोल खोलने पर शहबाज सरकार बौखला गई है।

    पाकिस्तान की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने इसे राजनीति से प्रेरित बयान करार दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इजरायल की सलाह के बिना भी मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि इजरायल का फिलिस्तीनी जनता के दमन का लंबा इतिहास रहा है। पाकिस्तान की जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने इजरायल के बयान की निंदा की और दावा किया कि भारत तथा इजरायल दोनों ही इमरान खान को समर्थन देते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, इस साल किया 12वां प्रक्षेपण
    Next Article अवैध खनन केस: इडी के गवाह से पंकज के वकील ने पूछा
    azad sipahi

    Related Posts

    संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति

    November 10, 2025

    अमेरिका में डेमोक्रेट पड़े नरम, शटडाउन पर गतिरोध खत्म होने के संकेत

    November 10, 2025

    ‘इस्तांबुल में पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता समाप्त, नहीं दूर हो सके मतभेद’

    November 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version