Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, इस साल किया 12वां प्रक्षेपण
    Breaking News

    उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, इस साल किया 12वां प्रक्षेपण

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दागकर दुनिया को चुनौती दी है। यह इस साल उत्तर कोरिया द्वारा किया गया 12वां प्रक्षेपण है। दक्षिण कोरिया और जापान ने मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की है।

    दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा, उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से पूर्वी सागर की ओर एक अनिर्दिष्ट बैलिस्टिक मिसाइल दागी। उत्तर कोरिया के पिछले प्रक्षेपण के बमुश्किल एक महीने बाद हुए इस प्रक्षेपण की सूचना जापान की सेना ने भी दी है। दक्षिण कोरिया की सेना के संयुक्त प्रमुख ने घोषणा की है कि उन्होंने बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाया है। उन्होंने इस प्रक्षेपण के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। जापानी रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने भी जानकारी दी कि मिसाइल को उड़ान भरते देखा गया। इससे पहले उत्तर कोरिया ने 15 जून को बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी।

    वैसे माना जा रहा है कि इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी जासूसी विमान के अभियानों के खिलाफ उत्तर कोरिया के आरोपों के कारण उत्पन्न तनाव के बीच प्योंगयांग ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। यह प्रक्षेपण उत्तर कोरिया द्वारा अमेरिकी सैन्य गतिविधियों पर कड़ी शिकायत करने और अमेरिकी जासूसी विमानों पर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने का आरोप लगाने के बाद हुआ है। प्योंगयांग ने अमेरिकी परमाणु ऊर्जा संचालित क्रूज मिसाइल पनडुब्बी की हाल ही में दक्षिण कोरिया की यात्रा की भी निंदा की थी। उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर आठ बार अवैध रूप से उसके आर्थिक क्षेत्र में उड़ान भरने का आरोप लगाया है और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उत्तर कोरिया ने 2023 में अपनी पहली ठोस-ईंधन अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया था और एक नए प्रक्षेपण वाहन पर अपने पहले जासूसी उपग्रह को लॉन्च करने का प्रयास किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओएससीसी की बैठक में समस्या, समाधान और समन्वय पर चर्चा
    Next Article इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को घेरा, मंदिर तोड़ने व जबरन धर्म परिवर्तन के लगाए आरोप
    azad sipahi

      Related Posts

      गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका

      June 4, 2025

      अमेरिका में जहरीले फंगस की तस्करी के आरोप में चीन की वैज्ञानिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      दक्षिण कोरिया ने ली जे-म्योंग पर जताया भरोसा, राष्ट्रपति निर्वाचित

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version