Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जापान ओपन से बाहर हुए लक्ष्य सेन, सेमीफाइनल में जोनाथन क्रिस्टी ने हराया
    Breaking News

    जापान ओपन से बाहर हुए लक्ष्य सेन, सेमीफाइनल में जोनाथन क्रिस्टी ने हराया

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को जापान ओपन के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। सेन को इंडोनेशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त जोनाटन क्रिस्टी ने तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-15, 13-21, 21-16 से हराया। यह मैच 68 मिनट तक चला। बता दें कि यह इस साल तीसरा टूर्नामेंट था, जहां लक्ष्य सेन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। क्रिस्टी ने इससे पहले 2023 इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में भी लक्ष्य सेन को हराया था, हालाँकि लक्ष्य ने 2020 बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में क्रिस्टी को शिकस्त दी थी।

    मैच के शुरु में, क्रिस्टी ने लगातार बहुत सारी अप्रत्याशित गलतियाँ कीं जिससे भारतीय खिलाड़ी को शुरू में ही 7-4 की बढ़त मिल गई। हालाँकि, इसके बाद सेन ने कुछ गलतियां कीं, जिसकी बदौलत क्रिस्टी को तीन अंकों के साथ वापसी करने में मदद मिली। बराबरी के बाद क्रिस्टी ने कुछ शानदार ब्लॉक और ड्रॉप शॉट खेलकर स्कोर बराबर कर लिया। 32 शॉट की रैली जीतकर वह 15-12 पर पहुंच गये। इंडोनेशियाई ने अपने शॉट्स को मिलाकर अपनी रैलियां बनाना शुरू कर दिया और सेन के वाइड आउट होने के बाद 19-13 की बढ़त हासिल कर ली। अंत में क्रिस्टी ने 20 मिनट तक चले पहले गेम को 21-15 से जीत लिया।

    इसके बाद सेन ने दूसरे गेम में अपने खेल में बदलाव किया और दूसरा गेम आसानी से 21-13 से अपने नाम किया। तीसरे गेम में क्रिस्टी ने अपनी पकड़ बनाए रखी और 9-6 से बढ़त बना ली। इसके बाद क्रिस्टी ने दो सटीक रिटर्न देने के बाद चार पॉइंट हासिल किये। क्रिस्टी ने अपनी लय बरकरार रखी और अंत में 21-16 से तीसरा गेम जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओलंपिक पोल वॉल्ट चैंपियन थियागो ब्रेज़ डोपिंग टेस्ट में फेल, अस्थायी रूप से हुए निलंबित
    Next Article गिरिडीह में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान भिड़े दो पक्ष, खूनी झड़प, कई घायल
    azad sipahi

      Related Posts

      बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी

      August 5, 2025

      ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी

      August 2, 2025

      पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version