Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»लोकसभा चुनाव 2024 में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे: लालू यादव
    बिहार

    लोकसभा चुनाव 2024 में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे: लालू यादव

    adminBy adminJuly 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। राष्ट्रीय जनता दल के 27 वें स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि हम लोग फूल माला बेचकर जी लेंगे। मुकदमा,मुकदमा मुकदमा करो। सिर्फ यही हो रहा है। 2024 में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

    कार्यक्रम में लालू यादव ने भोजपुरी में भाषण दिया। उन्होंने महंगाई पर चर्चा की और कहा कि देश में आपसी भाईचारे को खराब किया जा रहा है। लालू यादव ने कहा कि 17 पार्टियों के बड़े नेताओं की नीतीश कुमार के आवास पर बैठक हुई है उससे मोदी सरकार घबरा गई है। 2024 में इसे हम सब मिलकर उखाड़ फेंकेंगे।

    राजद कार्यालय में स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसको लेकर भव्य तैयारी की गई है। 5 जुलाई 1997 को राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की गई थी। 1997 से लालू प्रसाद यादव लगातार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। पार्टी कार्यालय को सजाया गया है। पार्टी ने पटना के कई चौक-चौराहों पर तोरण द्वार लगाए हैं। कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं।

    इससे पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा को जमकर प्रहार किया। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का आह्वान किया है। तेजस्वी ने इसी बहाने भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए देशहित में भाजपा को हराने की अपील की। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, आप सभी प्रिय साथियों को राष्ट्रीय जनता दल के 27वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

    तेजस्वी ने आगे लिखा, निरंतर 26 वर्षों से मिल रहे आपके अपार सहयोग, अखंड विश्वास और अटूट प्रेम के हम सभी आभारी है। अंबेडकर, गांधी, लोहिया, कर्पूरी और लालू जी के समाजवादी विचारों पर चलते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास ने राजद को प्रदेश में लगातार नंबर वन पार्टी बनाया है। आइए, इस स्थापना दिवस पर हम संकल्प लें कि देश की वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए एकजुट होकर 9 वर्षों से केंद्र में बैठी किसान, युवा, छात्र, महिला, कर्मचारी, व्यापारी और संविधान विरोधी तानाशाही बीजेपी सरकार को बदलेंगे।

    इस दौरान तेजस्वी ने अपने पिता की तारीफ करते हुए लिखा, आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की रहनुमाई में हम वंचितों, उपेक्षितों, गरीबों, किसानों, कर्मचारियों और युवाओं के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर एक विकसित, खुशहाल एवं शांतिप्रिय समाज का निर्माण करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसावन में पटना और मोकामा से जसीडीह के लिए चलेगी श्रावणी स्पेशल ट्रेन
    Next Article मंत्री-प्रधान सचिव की डॉग फाइट में चौपट हुई बिहार की शिक्षा: सुशील मोदी
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version