रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में उस समय खलबली मच गई, जब एक महिला यात्री के पास से जिंदा गोली बरामद हुई। एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश के दौरान सीआईएसएफ ने महिला यात्री के पास से गोली बरामद की है। उक्त महिला का नाम एलिजाबेथ एल पीटर बताया जा रहा है। इसके पास से गोली बरामद होने की सूचना सीआईएसएफ की ओर से एयरपोर्ट थाने को दी गयी। जिसके बाद से थाने की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए महिला का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। फिलहाल थाने में पूछताछ की जा रही है।
अमेरिकी मूल की है महिला यात्री
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जिस महिला के पास से गोली बरामद हुई है उसका नाम एलिजाबेथ एल पीटर है। वह अमेरिकी मूल की है। जमशेदपुर में रहती है। उसने रांची से दिल्ली के लिए एयर एशिया की फ्लाइट में टिकट बुक कराया था। एयरपोर्ट थाना में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जब वह प्लेन बोर्ड करने के लिए आयी तब जांच के दौरान उसके पास से 40 बोर की गोली जब्त की गयी।
रास्ते में मिलने की कही बात
सूचना के मुताबिक एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने पूछा कि आखिर उनके पास से बरामद पिस्टल की एक गोली उन्हें कहां से मिली है। प्रारंभिक दी जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त महिला यात्री ने बरामद गोली के बारे में पुलिस को बताया है कि उसे यह रास्ते में पड़ा मिला था, जिसको लेकर वह यात्रा करने एयरपोर्ट पहुंची थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
एक महिला यात्री के पास से जिंदा गोली बरामद हुई
Previous Articleभीषण सड़क हादसे में तीन व्यक्ति की मौत
Next Article लोहरदगा जिले को द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित