Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जिले में तीन चरणों में आयोजित होगा मिशन इंद्रधनुष, 7 से 12 अगस्त के बीच पहला चरण
    Breaking News

    जिले में तीन चरणों में आयोजित होगा मिशन इंद्रधनुष, 7 से 12 अगस्त के बीच पहला चरण

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। जिले में मिशन इंद्रधनुष का पहला चरण आगामी 07 से 12 अगस्त के बीच संचालित किया जायेगा। पांच साल तक के बच्चे व गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित अभियान की सफलता को लेकर जिले में विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसे लेकर संबंधित कर्मियों के प्रशिक्षण का दौर लगभग संपन्न हो चुका है। फिलहाल टीकाकरण से वंचित बच्चे व गर्भवती महिलाओं का सर्वे किया ज रहा है। इसके उपरांत लिस्ट तैयार कर निर्धारित माइक्रोप्लान के आधार पर वंचितों को टीकाकृत किया जाना है।

    जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज ने बताया कि अभियान की सफलता को लेकर संबंधित कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। अब तक निर्धारित लक्ष्य 775 की तुलना में 693 एएनएम, 2572 की तुलना में 1853 आशा कार्यकर्ता, 119 की तुलना में 118 आशा फैसिलिटेटर, 2729 की तुलना में 1673 आंगनबाड़ी सेविका को जरूरी प्रशिक्षण दिया गया है। संबंधित विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बीएलटीएफ की बैठक सभी प्रखंडों में संपन्न हो चुकी है। अभियान का पहला चक्र आगामी 07 से 12 अगस्त के बीच संचालित होगा। इसके बाद 11 से 16 सितंबर के बीच अभियान का दूसरा चक्र व तीसरा व अंतिम चक्र 09 से 14 अक्टूबर के बीच संचालित होने की जानकारी उन्होंने दी।

    सेविका व सहायिका टीकाकरण बच्चों के हेड काउंट सर्वे, ड्यूलिस्ट तैयार करने व टीकाकरण को लेकर समय पर माइक्रोप्लान तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी। डीआईओ डॉ मोईज ने बताया कि जीविका दीदी अपने संबंधित क्षेत्र में गर्भवती महिला व दो से पांच साल तक के बच्चों के हेड कांउट सर्वे में आंगनबाड़ी सेविकाओं को समुचित सहयोग प्रदान करेगी। वहीं कम आच्छादन वाले क्षेत्र व टीकाकरण को लेकर किसी तरह के पूर्वाग्रह से ग्रसित इलाकों में टीकाकरण के लिये लाभुकों को प्रेरित करने के साथ-साथ उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

    सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम की सफलता महत्वपूर्ण है। टीकाकरण गर्भवती महिलाएं व दो वर्ष तक के बच्चों को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने के लिहाज से जरूरी है। अभियान के क्रम में नियमित टीकाकरण मामले में कम आच्छादन वाले क्षेत्र, दुर्गम इलाके व ईट भट्ठा व निर्माण कार्य में संलग्न मजदूर, प्रवासी व खानाबदोश परिवार के बसावट वाले इलाकों में शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर विशेष पहल किये जाने की जानकारी उन्होंने दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुखाड़ के मद्देनजर कृषि फीडरों में 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का निर्देश
    Next Article घरेलू शेयर बाजार में दबाव, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version