Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्तार अंसारी के तीन सहयोगी भूमाफिया में चिन्हित
    राज्य

    मुख्तार अंसारी के तीन सहयोगी भूमाफिया में चिन्हित

    adminBy adminJuly 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुख्तार अंसारी के सहयोगियों की फिर बढ़ी मुश्किलें
    -प्रशासन ने अंसारी गिरोह आईएस 191 के तीन सहयोगियों को भूमाफिया चिन्हित किया

    मऊ। जिला प्रशासन ने गुरुवार को माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह आईएस 191 के तीन सहयोगियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए इन्हें भू माफिया चिन्हित कर दिया। जिसके बाद एक बार फिर माफिया मुख्तार के सहयोगियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

    जानकारी के मुताबिक जिले के पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने मुख्तार अंसारी के गिरोह आईएस 191 के सहयोगी उमेश सिंह, राजेश कुमार सिंह और गणेश दत्त मिश्रा को जनपद स्तर पर भूमाफिया चिन्हित किया है। जहां उमेश सिंह और राजेश कुमार सिंह अहिलाद थाना सराय लखंसी के निवासी हैं, वही गणेश दत्त मिश्रा श्रीराम कॉलोनी रोजा रजदे पुर थाना कोतवाली गाजीपुर का निवासी बताया जा रहा है। इन तीनों पर ही अलग-अलग आधे दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

    दरअसल ये तीनों एक शातिर किस्म के अपराधी हैं और माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी बताए जा रहे हैं। सरकारी जमीन पर कब्जा करना और अपराध के जरिए माफिया मुख्तार के गिरोह को सहयोग करना उनका मुख्य पेशा बताया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि अधिक धन अर्जित करने की इच्छा में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने जैसे अपराधों में इन तीनों की संलिप्तता रही है और थाना प्रभारी कोतवाली व दक्षिणटोला की आख्या तथा क्षेत्राधिकारी नगर की संस्तुति पर इनके अपराधी क्रियाकलापों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने और कार्यवाही के लिए इन्हें भूमाफिया चिन्हित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऋषिकेश-गंगोत्री और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 200 सड़कें बंद, 31 तक येलो अलर्ट
    Next Article झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version