Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»एनसीईआरटी ने जारी की कक्षा 1 और 2 के लिए नई किताबें
    दिल्ली

    एनसीईआरटी ने जारी की कक्षा 1 और 2 के लिए नई किताबें

    adminBy adminJuly 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश में अब कक्षा एक और दो के बच्चों के लिए नया पाठ्यक्रम जारी हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की नई पुस्तकों का विमोचन किया।

    इन पुस्तकों को नई शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर फाउंडेशनल स्टेज (एनसीएफ-एफएस) 2022 के आधार पर विकसित किया गया है। बच्चों की अंग्रेजी की पुस्तक को ‘मृदंग’ जबकि हिन्दी भाषा की पुस्तक को ‘सारंगी’ नाम दिया गया है। गणित की किताबों को हिंदी में ‘आनंदमय गणित’ और अंग्रेजी में ‘जॉयफुल मैथमेटिक्स’ नाम दिया गया है। दोनों कक्षाओं की हिन्दी-अंग्रेजी भाषा और गणित की पुस्तकों को एक ही नाम दिया गया है।

    इन पुस्तकों का अन्य भारतीय भाषाओं में भी अनुवाद किया जा रहा है। उनके डिजिटल संस्करण जल्द ही एनसीईआरटी वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

    एनसीईआरटी की महासभा की 58वीं बैठक की शुरुआत में आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 1 और 2 के लिए एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों का विमोचन किया और इन पाठ्यपुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डाला।

    अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल इन पाठ्यपुस्तकों के मूल में है, जो बच्चों को रुचि और आनंद के साथ सीखने के लिए प्रेरित करेगा। ये बच्चों के समग्र विकास में सहायक होंगे, बुनियादी स्तर पर आनंदमय शिक्षा सुनिश्चित करेंगे, जैसा कि एनईपी-2020 में परिकल्पना की गई है।

    उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि गुणवत्ता हासिल करने के लिए शिक्षक प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है और स्कूलों में पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए बुनियादी स्तर पर सभी शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पाठ्यचर्या संबंधी लक्ष्यों को साकार करने के लिए डाइट और एससीईआरटी की सहायता की आवश्यकता है।

    एनसीईआरटी के निदेशक प्रोफेसर दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा कि कक्षा-1 और 2 की किताबें जारी होने के साथ ही एनईपी के तहत फाउंडेशन स्तर की पांच कक्षाओं के लिए पाठ्य सामग्री जारी करने का काम पूरा हो गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री 8 जुलाई को बीकानेर में 24,300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण शिलान्यास
    Next Article रक्सौल-काठमांडू रेल परियोजना की सर्वेक्षण रिपोर्ट भारत ने नेपाल को सौंपी
    admin

      Related Posts

      मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात

      May 28, 2025

      कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी

      May 28, 2025

      कैबिनेट : चार लेन के बडवेल-नेल्लोर राजमार्ग को मिली मंजूरी

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
      • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
      • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
      • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version