Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पेटरवार मुहर्रम जुलूस हादसे की जांच के आदेश
    झारखंड

    पेटरवार मुहर्रम जुलूस हादसे की जांच के आदेश

    adminBy adminJuly 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सीएम के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख का मुआवजा मिला
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची/पेटरवार। बोकारो जिले पेटरवार प्रखंड के खेतको गांव शनिवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुए हादसे की जांच के आदेश दिये गये हैं। गृह और ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव सह ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी अविनाश कुमार ने हादसे की जानकारी लेने के बाद यह आदेश दिया। उन्होंने सभी जीएम को कहा है कि जब भी इस तरह का जुलूस निकले, तो विशेष एहतियात बरतें। सीएमडी ने बताया कि बोकारो में बिना पूर्व सूचना के ही जुलूस निकाला गया था। उस दौरान बिजली चालू थी, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। सीएमडी ने कहा कि बोकारो समेत तमाम पदाधिकारियों को इस तरह की दुर्घटना की समीक्षा करने का कहा गया है। ऐसी दुर्घटना दोबारा न हो, इसके लिए उपाय ढूंढ़ने को भी कहा गया है।

    विधायक अनुप सिंह ने परिजनों को सौंपा गया चेक
    इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये का चेक बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह द्वारा सौंपा गया। सीएम ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए संवेदना प्रकट की थी।

    खेतको गांव समेत पूरे इलाके में मातम
    इस हादसे ने पूरे बेरमो अनुमंडल के हर समुदाय के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही पूरे इलाके में मातम है। खेतको ऊपर मोहल्ला के ग्रामीणों ने कहा कि घायलों को लेकर डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर तो मिले, लेकिन प्राथमिक इलाज की सुविधा नहीं मिली। आॅक्सीजन नहीं था। एंबुलेंस नहीं थी। कई ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन द्वारा दिये गये लाइसेंस व रूट चार्ट के अनुसार ही ताजिया जुलूस निकाला गया था। शाम को कर्बला में अखाड़ा होता। गांव में बिना कवर वाला हाइटेंशन तार गुजरा है, जबकि आबादी वाले इलाके में कवर वाला तार होना चाहिए। तार जमीन से 13 फीट से भी कम ऊंचाई पर है, जबकि तार की ऊंचाई 20 फीट से अधिक होनी चाहिए।

    डेढ़ दशक पूर्व शब-ए-बारात के दिन दो बच्चों की हो गयी थी मौत
    गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि करीब डेढ़ दशक पूर्व शब-ए-बारात के दिन कब्रिस्तान में जली मोमबत्ती को लेकर इसी गांव के दो बच्चे जा रहे थे। इसी दौरान कब्रिस्तान का छज्जा गिर गया था और दो बच्चों की मौत हो गयी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलंका प्रीमियर लीग-2023 के लिए कोलंबो स्ट्राइकर्स की नई जर्सी का अनावरण
    Next Article आज इडी के सामने पेश होंगे विष्णु अग्रवाल, पूजा-पाठ का हवाला दे मांगा था समय
    admin

      Related Posts

      सोन नदी में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद

      October 27, 2025

      बीआईटी क्रिकेट लीग एक नवंबर से

      October 27, 2025

      झारखंड में चक्रवर्ती तूफान मोंथा के कारण 28 से बारिश की संभावना

      October 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में चार जिलाें से प्रतिबंधित संगठन के छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन आज
      • इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबर : 2011 में व्यंग्य विधा के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन
      • चीन में शीर्ष पार्टी नेता भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आराेपाें में पार्टी से निष्कासित
      • बांग्लादेश के युवक की सिलहट सीमावर्ती क्षेत्र में गोली मारकर हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version