Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हर खेत को पानी और हर बच्चे को शिक्षा देगी हमारी सरकार: सीएम
    Top Story

    हर खेत को पानी और हर बच्चे को शिक्षा देगी हमारी सरकार: सीएम

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJuly 13, 2023Updated:July 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खतियान विरोधी हैं भाजपा और आजसू
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को नावाडीह में करोड़ों रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सीएम ने 26 करोड़ की लागत से बननेवाले मॉडल डिग्री महाविद्यालय की आधारशिला रखी। साथ ही 50 बेड के प्री फैब्रीकेटेड अस्पताल का भी उद्घाटन किया। कुल मिला कर सीएम ने समारोह में 170.97 करोड़ रुपये के विभिन्न विभागों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही लाभुकों के बीच 56.36 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि राज्य के हर विद्यार्थी को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। हर खेत को पानी और हर बच्चे को हमारी सरकार शिक्षा देगी। वहीं इस दौरान हेमंत सोरेन ने बीजेपी और आजसू पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी-आजसू खतियान विरोधी हैं। सीएम ने कहा कि झारखंड प्रदेश में 80 प्रतिशत लोग खेती-बाड़ी से जुड़े हैं। मजदूर तबके के लोग हैं। यहां तो ऐसे भी लोग हैं, जो एक दिन मजदूरी नहीं करेंगे, तो उनके घर पर चूल्हा नहीं जलेगा। ऐसी स्थिति में हमारे मजदूर भाइयों के लिए कोरोना महामारी में जिंदा रहने की एक बहुत बड़ी चुनौती थी। उस कोरोना महामारी में झारखंड सरकार ने हर पंचायत, टोले-मोहल्ले में लोगों को खाना खिलाया। किसी को भी भूखा मरने नहीं दिया। इस वैश्विक महामारी में हमने अपने मंत्रियों को कहा था कि आपको आराम नहीं करना है। जनता के लिए काम करते रहना है। इस महामारी के साथ जंग लड़ते हुए हमारे दो मंत्री शहीद हो गये मधुपुर विधायक और अल्पसंख्यक मंत्री स्वर्गवासी हो गये।
    सीएम ने आगे कहा कि आज मॉडल स्कूल बनाने का शिलान्यास किया गया है। सीएम ने कहा कि बोकारो जिला के गोमिया में भी एक डिग्री कॉलेज बन कर तैयार हो चुका है। आज उस डिग्री कॉलेज का भी यहां से उद्घाटन किया जायेगा। यह प्राइवेट स्कूल नहीं है। यह सरकारी स्कूल है। यह सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर चलेगा। आज अनेकों योजनाएं हमने इस राज्य की तस्वीर बदलने के लिए बनायी हंै। अभी तो हमने शुरूआत की है। इससे पहले तो यहां के लोग जीने के लिए जद्दोजहद करते थे। हम वह कार्य करते हैं, जो आपको लाभ पहुंचाएये। हम यहां हर तरह की योजनाएं चला रहे हैं। पढ़ाई लिखाई करने वाले हमारे नौजवानों के लिए उनका एक अलग रास्ता है। जो कम पढ़े लिखे हुए हैं, उनके लिए भी हमारे पास एक योजना है। और जो नहीं पढ़े लिखे हैं उनके लिए हमारे पास अलग योजना है। साथ ही महिलाओं और बच्चियों के लिए भी अलग योजना है। एक समय था, जब झारखंड का बच्चा विदेश में जाकर पढ़ने के लिए सोचता था। लेकिन हमने इसे मुमकिन किया। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां के अल्पसंख्यक पिछड़े बच्चों को विदेश पढ़ने के लिए सरकार भेज रही है। यहां तक कि सरकार उसका पूरा खर्चा उठा रही है। पहले लड़कियां 9वीं-10वीं में जाती थी, उनकी शादी कर दी थी, जिससे उनकी पढ़ाई छूट जाती थी। आज बच्चों का स्कूल ना छूटे इसलिए हम सावित्रीबाई फुले योजना लाये, जिससे किशोरी बच्चियों को हम जोड़ रहे हैं। लगभग नौ लाख बच्चियां अब तक इस योजना से जुड़ चुकी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविंबलडन 2023 : पुरूष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचीं रोहन बोपन्ना-मैथ्यू एबडेन की जोड़ी
    Next Article बीआरआई को लेकर चीन के साथ चर्चा जारी : एनपी सऊद
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version