Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»पाकिस्तान: इमरान खान और फवाद चौधरी के खिलाफ चुनाव आयोग ने जारी किया गैरजमानती वारंट
    विदेश

    पाकिस्तान: इमरान खान और फवाद चौधरी के खिलाफ चुनाव आयोग ने जारी किया गैरजमानती वारंट

    adminBy adminJuly 11, 2023Updated:July 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने अवमानना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही मामले की सुनवाई 25 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी है।

    पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान के अलावा उनकी पार्टी के नेताओं फवाद चौधरी और असद उमर के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की थी। इन तीनों पर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप थे। चुनाव आयोग की निसार दुर्रानी की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय बेंच ने मंगलवार को तब गैरजमानती वारंट जारी किया, जब कई बार चेतावनी देने के बावजूद ये लोग बेंच के सामने पेश नहीं हुए।

    मामले के एक आरोपित असद उमर के वकील ने बताया कि उनके मुवक्किल को एक अन्य मामले में पेश होना था, किन्तु चिकित्सकीय संकट के कारण वह पेश नहीं हो सके। उन्होंने चुनाव आयोग के सामने पेश होने के लिए अन्य तारीख देने का अनुरोध किया। चुनाव आयोग ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर दिया और वकील को इस संबंध में एक याचिका दायर करने को कहा। उन्होंने इस मामले में इमरान खान और फवाद चौधरी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करते हुए सुनवाई को 25 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया। लंबी कार्रवाई के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने जनवरी में इमरान खान और अन्य दो नेताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की अनुमति दी थी। अब चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ आरोप तय करने का फैसला किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडोमिसाइल नीति के खिलाफ विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक
    Next Article झारखंड भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पीएम मोदी से मिले
    admin

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version