आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार की शाम नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री का इस अनुराग के लिए आभार प्रकट किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बाबूलाल मरांडी नयी दिल्ली की यात्रा पर हैं। मरांडी आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी वह मिलेंगे।
झारखंड भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पीएम मोदी से मिले
Related Posts
Add A Comment