अररिया। पटना में भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज पर फारबिसगंज भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा करार दिया।उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है।जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं और मुख्यमंत्री लोकतंत्र का गला घोंट रहे है।लेकिन भाजपा चुप रहने वाली नहीं है।आने वाले दिन में इससे भी बड़ा आंदोलन बिहार की जनता के लिए भाजपा करेगी।