Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दिल्ली में बाढ़ की चिंता छोड़ चिट्ठियां लिख शीशमहल में शीर्षासन कर रहे केजरीवाल : अनुराग ठाकुर
    Breaking News

    दिल्ली में बाढ़ की चिंता छोड़ चिट्ठियां लिख शीशमहल में शीर्षासन कर रहे केजरीवाल : अनुराग ठाकुर

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली में बाढ़ की चिंताजनक स्थिति पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जिम्मेदारियों से भागने व अपनी नाकामियों के चलते दिल्ली को बाढ़ में धकेलने की बात कही है।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ़ भागने की राजनीति करना जानते हैं। जिम्मेदारियों से भागने का उनका पुराना इतिहास रहा है। इतिहास में उनका लेखा जोखा एक भगोड़े नेता के रूप रखा जाएगा। दिल्ली में धुंध हो तो पंजाब ज़िम्मेदार, स्मॉग हो तो बीड़ी पीने वाले, अलाव जलाने वाले मज़दूर चौकीदार ज़िम्मेदार, अस्पतालों में भीड़ हो तो बिहार वाले ज़िम्मेदार, कोविड में मिसमैंनजेजमेंट हो तो यूपी वाले जिम्मेदार और अब बाढ़ के लिए हरियाणा जिम्मेदार। आख़िर केजीरीवाल कब तक अपनी जिमेदारियां दूसरों के कंधे पर डाल के बेचारी और बचकानी राजनीति के मास्टरमाइंड बने रहेंगे। अपने नेताओं को इन्होंने फ़्लड टूरिज़्म पर लगा रखा है जिसे जहां देखो घुटने भर पानी में फ़ोटो शूट करा रहा है। धरातल पर काम करने की बजाय केजरीवाल चिट्ठियां लिखकर शीशमहल में शीर्षासन कर रहे हैं। केजरीवाल एंड कंपनी ने दिल्ली का क्या हाल बना कर रख दिया है। इतिहास गवाह है कि जब जब नॉन सीरियस व्यक्ति सत्ता की कुर्सी पर बैठा है तब तब अंजाम जनता को भुगतना पड़ा है।

    अनुराग ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में हमने कभी उनको जिम्मेदारी उठाते नहीं देखा है। दिल्ली के लोगों की यह हालत किसके कारण है? मुख्यमंत्री जी आज सिर्फ अपने घर तक सीमित होकर रह गए हैं। हालत यह है कि जब प्रदूषण की बात आती है तो भी दूसरों पर आरोप मढ़ते हैं। जब शराब घोटाले की बात आती है तो अपने मंत्री पर कार्रवाई करने के बजाय भी दूसरों पर आरोप मढ़ते हैं। आज दिल्ली पूछ रही है कि आखिर केजरीवाल जी कब अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। केजरीवाल कभी दिल्ली को पेरिस बनाने की बात करते थे। कभी 300 झील बनाने की बात करते थे। आज हर मोहल्ला तालाब में तब्दील हो चुका है। यह स्वयं में केजरीवाल जी द्वारा राजधानी को खस्ताहाल किए जाने की हालत बयां करता है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। अब तक लगभग 88 लोगों की दुखद मौत हो चुकी है। सड़कें व पुल नष्ट व ध्वस्त हो चुके हैं। लोगों की व्यक्तिगत, निजी संपत्तियों जैसे घर और दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इन सभी से उबरने में काफी समय लगेगा। सभी राज्यों को लगभग 8000 करोड़ रुपये की त्वरित मदद दी गई है। मैं भी हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर तुरंत निकल रहा हूं। वहां जाकर आम जनमानस को हुए नुकसान का आकलन करूंगा और उनकी हर संभव मदद का प्रयास करूंगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधानसभा मार्च के दौरान पुलिसिया लाठी चार्ज बिहार सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा
    Next Article आतंकी साजिश मामले में एनआईए ने कश्मीर घाटी के पांच स्थानों पर की छापेमारी
    azad sipahi

      Related Posts

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version