Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»राकेश पाल भारतीय तटरक्षक के 25वें महानिदेशक नियुक्त किए गए
    दिल्ली

    राकेश पाल भारतीय तटरक्षक के 25वें महानिदेशक नियुक्त किए गए

    adminBy adminJuly 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) का 25वां महानिदेशक राकेश पाल को नियुक्त किया गया है। वह भारतीय नौसेना अकादमी के पूर्व छात्र हैं और जनवरी 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे।

    उन्होंने कोच्चि के भारतीय नौसेना स्कूल द्रोणाचार्य से गोलाबारी (बंदूक या तोप चलाने की विद्या) और हथियार प्रणालियों में पेशेवर विशेषज्ञता हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने यूनाइटेड किंगडम से इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स फायर कंट्रोल सॉल्यूशन कोर्स किया है। इन्हें आईसीजी का प्रथम गनर होने का गौरव हासिल है।

    रक्षा मंत्रालय के मुताबिक राकेश पाल ने 34 वर्षों से अधिक के अपने शानदार करियर में कई अहम पदों पर काम किया है। उन्होंने कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (उत्तर पश्चिम), गांधीनगर, उप महानिदेशक (नीति और योजनाएं) और नई दिल्ली में तटरक्षक मुख्यालय में अपर महानिदेशक, तटरक्षक के पद अहम पदों पर काम किया है। इसके अलावा उन्होंने निदेशक (इन्फ्रा एवं वर्क्स), तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में प्रधान निदेशक (प्रशासन) जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्हें विशाल समुद्री क्षेत्र का गहन अनुभव है।

    उन्होंने आईसीजी जहाजों की सभी श्रेणियों जैसे आईसीजीएस समर्थ, आईसीजीएस विजित, आईसीजीएस सुचेता कृपलानी, आईसीजीएस अहिल्याबाई, और आईसीजीएस सी-03 की कमान संभाली है। राकेश पाल ने गुजरात में अग्रिम क्षेत्र के दो तटरक्षक अड्डों ओखा और वाडिनार की भी कमान संभाली है। उन्हें फरवरी 2022 में अपर महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया और उन्हें तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में तैनात किया गया। उन्हें फरवरी 2023 में महानिदेशक तटरक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
    इस अवधि के दौरान कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन और कार्यवाहियां पूरी की गईं जिनमें करोड़ों रुपये के ड्रग्स, मादक पदार्थों और सोने की जब्ती, गंभीर चक्रवाती तूफानों के दौरान नाविकों का बचाव, विदेशी तटरक्षकों के साथ संयुक्त अभ्यास, अवैध शिकार विरोधी अभियान, चक्रवात, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मानवीय सहायता और तटीय सुरक्षा अभ्यास शामिल हैं। राकेश पाल को उनकी शानदार सेवा के लिए 2013 में तटरक्षक पदक और 2018 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरायगढ़ हादसा: अब तक 75 लोगों को मलबे से निकाला गया, 7 लोगों की मौत
    Next Article झारखंड में पहली बार एक साथ 26 हजार पदों पर निकली नियुक्ति
    admin

      Related Posts

      नागपुर में भीषण हादसा: सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

      December 19, 2025

      कांग्रेस का सरकार पर हमला, प्रदूषण पर सच छिपाने का लगाया आरोप

      December 19, 2025

      इतिहास के पन्नों में 19 दिसंबर : काकोरी कांड के अमर शहीदों का बलिदान दिवस

      December 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित
      • नागपुर में भीषण हादसा: सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल
      • कांग्रेस का सरकार पर हमला, प्रदूषण पर सच छिपाने का लगाया आरोप
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तहलका: वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के पार, रणवीर-अक्षय की जोड़ी ने रचा इतिहास
      • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version