डीजीपी ने कहा-होगी जांच
रांची। एक पुलिसकर्मी ने परीक्षा पास कराने के नाम पर पुलिसकर्मियों से 50 लाख की वसूली करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पुलिसकर्मी कुंदन कुमार ने डीजीपी समेत झारखंड पुलिस के कई वरीय अधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत की है। डीजीपी को दी गयी लिखित शिकायत में कहा गया है कि 26 जून को विस्थापित भवन धुर्वा में सिपाही से एएसआइ की प्रोन्नति के लिए हुई परीक्षा में ए कंपनी के चेस्ट नं. 77 और बी कंपनी के चेस्ट नं. 96 ने करीब 50 लाख रुपये (प्रति व्यक्ति 15 हजार की दर) की वसूली की है।
राजभवन के गेट नंबर 1 के पास दिया गया पैसा
शिकायत पत्र में कहा गया है कि हाल ही में राजभवन के गेट नंबर 1 पर सुशांतो घोष नामक व्यक्ति को परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसा दिया गया। वह व्यक्ति गवर्नर हाउस का बड़ा पदाधिकारी है, जिसने डीजीपी को कह कर सबको पास कराने की बात कही। शिकायत में सुशांतो घोष का मोबाईल नंबी भी लिखा है। आगे लिखा है कि राजभवन स्थित गेट नं. 1 के सीसीटीवी में सभी की तस्वीर भी कैद हुई है, लेकिन जैसे ही सुशांतो घोष को पता चला कि सीसीटीवी लगा हुआ है, तो वहां से भाग गया और फोन भी नहीं उठाया। सुशांतो घोष बंगला में पी दास से बात कर रहा था और ऐसा लग रहा था कि दोनों पहले से परिचित हैं। बी कंपनी का पी दास बोल रहा था कि सुशांतो घोष गवर्नर हाउस का आदमी है। उसके बाद झोले में रखे पैसे को सुशांतो घोष को दे दिये।
शिकायत कर जांच की मांग की
कुंदन कुमार ने शिकायत में बी कंपनी चेस्ट नं. 91 आरक्षी 101 जामताड़ा जिला बल के पी दास के मोबाइल नंबर 6205**950, सुशांतो घोष के 943*8415 और शिव गोप के 99*82031, 9430347** से 26 जुलाई का कॉल डिटेल निकालकर जांच करने की मांग की. कहा कि 26 जून को शाम में तीन बजे के बाद सुशांतो घोष का मोबाइल (62*174950 और 9431*8415) लोकेशन निकालने पर राजभवन गेट नं. 1 के हॉल और मछली घर के पास पाया जायेगा. क्योंकि पैसे का लेनदेन यहीं हुआ है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



