Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शिमला : चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, चाचा गिरफ्तार
    Breaking News

    शिमला : चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, चाचा गिरफ्तार

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJuly 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला । शिमला जिला के कोटखाई में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। इलाके में चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 200 मीटर दूर घास में पड़ा मिला। इस जघन्य वारदात को मृतक बच्ची के चाचा ने अंजाम दिया। कोटखाई पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म व हत्या की संगीन धाराएं लगाई गई हैं।

    शनिवार देर रात घटित इस वारदात के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया है। पीड़ित परिवार नेपाली मूल का है और दिहाड़ी मजदूरी कर गुज़र बसर करता है।

    मामले के अनुसार मृतक बच्ची के माता-पिता शनिवार सुबह सेब बगीचे में काम करने गए थे। बच्ची घर पर एक अन्य बच्चे के साथ खेल रही थी। दोपहर एक बजे जब परिजन घर लौटे तो बच्ची गायब मिली। परिजन बच्ची को तलाशने लगे और 200 मीटर दूर स्थित चाचा के घर के पास बच्ची की चपलें मिलीं। घर से 70 फीट के फासले पर बच्ची का शव घास पर पड़ा मिला। बच्ची के पिता ने अपने चचेरे भाई पर बच्ची का कत्ल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। नेपाली मूल का आरोपी 19 साल का है।

    ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने रविवार को बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। गला दबाकर बच्ची की हत्या की गई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभियुक्त के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302, 376 व पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिर सियासी रायता फैलाने की तैयारी में झारखंड कांग्रेस
    Next Article श्रावण के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल करेंगे नगर भ्रमण
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version