मौन सत्याग्रह के माध्यम से केंद्र की तानाशाह सरकार को करारा जवाब दिया गया: राजेश ठाकुर
रांची। गुजरात हाइकोर्ट द्वारा राहुल गांधी की संसद सदस्यता की याचिका खारिज करने और •ााजपा के शासन काल में देश की हो रही बदतर स्थिति के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत •ाारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कर चुकी है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के पास मौन सत्याग्रह पर बैठी। इस मौन सत्याग्रह में प्रदेश के तमाम कांग्रेस के बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता हिस्सा लिये। मौन सत्याग्रह कार्यक्रम के उपरांत राजेश ठाकुर ने कहा कि मौन सत्याग्रह के माध्यम से •ााजपा की तानाशाही केंद्र सरकार को करारा जवाब दिया गया है और लगातार इसी तरह से गांधीवादी तरीके से जवाब देते रहेंगे। हमारे नेता राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता को खत्म करके उनकी आवाज को दबाना चाहती है। केंद्र सरकार और •ााजपा राहुल गांधी को रोकने के लिए जितना •ाी दम लगा ले उन्हें रोक नहीं पायेगी। राहुल गांधी गरीब, मजदूर, बेरोजगार युवा और आम जनता से जुड़े हुए मुद्दों को देश की जनता के सामने लाते हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने वि•िान्न मंचों पर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडाणी के संबंधों को उजागर करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बेटियों के साथ अन्याय के खिलाफ सवाल उठाते रहे हैं। राहुल गांधी के साहसी प्रयास ने प्रधानमंत्री और •ााजपा को कुटिल कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें दोषी ठहराया गया और लोकस•ाा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया।
देश के युवा राहुल गांधी के साथ खड़े हैं : आलमगीर आलम
कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राहुल गांधी देश में एक ऐसे नेता हंै जो लगातार देश की •ालाई के लिए आवाज उठाते रहते हैं। •ााजपा उनके सवालों से डरी रहती है। •ााजपा ने पहले इडी के माध्यम से राहुल गांधी को एवं उनके परिवार को परेशान करने की कोशिश की। इडी ने उनका या उनके परिवार का कुछ •ाी नहीं कर पायी। लोकस•ाा में जब उन्होंने अडाणी से संबंधित मोदी से सवाल पूछा तो पूरा •ााजपा परिवार तिलमिला गया। उनकी आवाज को दबाने के लिए सांसद की सदस्यता को आरोप गठित कर के खत्म करवा दिया। उसके बावजूद राहुल गांधी मोदी सरकार या •ााजपा से डरने वाले नहीं हैं और निडरता के साथ इनका मुकाबला करेंगे। पूरे देश के युवा राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। मौन सत्याग्रह कार्यक्रम में विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, प्रदेश उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, अनवर अंसारी, विधायक उमाशंकर अकेला, अंबा प्रसाद, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व विधायक सुखदेव •ागत, मन्नान मल्लिक, ममता देवी, योगेंद्र साव, महासचिव अमूल्य निराज खलखो, राकेश सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, विनय सिन्हा दीपू, अजय नाथ सहदेव, प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ, गजेंद्र सिंह, मंजूर अंसारी, गुंजन सिंह, केदार पासवान, अ•िाजीत राज, अमीर हाशमी, जोसाई मार्डी, जवाहर महथा, ईश्वर आनंद, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रवींद्र सिंह, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन राजीव रंजन प्रसाद शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो, मुन्ना पासवान, संतोष सिंह, उमेश प्रसाद, हरीमोहन मिश्र, बिट्टू पाठक, उदयप्रकाश, नारायण तिवारी ओबेदुल्ला अंसारी, प्रमोद दुबे, चैतू उरांव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।