रांची। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कमान संभालने से पहले ही फॉर्म में दिख रहे है। बुधवार को दिल्ली में भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर झारखंड में कोविड काल में कई बंद पड़ी ट्रेनों को दुबारा चलाने पर चर्चा की। श्री मरांडी ने ट्वीट कर बताया है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात संथाल क्षेत्र के संताल छात्रों को रेलवे भर्ती में जो तकनीकी कठिनाइयां होती है, वो भी मंत्री जी के संज्ञान में लाया गया। विभिन्न मुद्दों पर एक सकारात्मक चर्चा हुई और झारखंड के विकास में पूर्ण सहयोग का भरोसा मिला। बता दें कि बाबूलाल मरांडी 15 जुलाई को अध्यक्ष पद के लिए पदभार ग्रहण करेंगे। इसकी तैयारी पार्टी प्रदेश कार्यालय में हो रही है।