रांची। मोहर्रम पर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। सुरक्षा के साथ विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 20 जिलों में 2,550 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इनमें हजारीबाग में 400 लाठी बल एवं आरएपी की छह कंपनी, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 200 लाठी बल और आरएपी की दो कंपनी, गिरिडीह में 200 लाठी बल और आरएपी की पांच कंपनी, खूंटी में 50 लाठी बल, लोहरदगा में 165 लाठी बल, सरायकेला में 50 लाठी बल, पलामू में 150 लाठी बल, गढ़वा में 50 लाठी बल, लातेहार में 50 लाठी बल,पाकुड़ में 50 लाठी बल,रामगढ़ में 50 लाठी बल, धनबाद में 150 लाठी बल,कोडरमा में 50 लाठी बल, पूर्वी सिंहभूम (चाईबासा) में 100 लाठी बल, सिमडेगा में 50 लाठी बल, गुमला में 50 लाठी बल, बोकारो में 100 लाठी बल, जामताड़ा में 50 लाठी बल, गोड्डा में 100 लाठी बल, साहिबगंज में 100 लाठी बल और चतरा में 100 लाठी बल शामिल हैं।

जवानों की प्रतिनियुक्ति 28 जुलाई से 29 जुलाई तक की गई है। पुलिस मुख्यालय ने जिले के एसपी को निर्देश दिया है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने-अपने जिला में प्रतिनियुक्त जवानों को उनके पैतृक जिला और इकाइयों में 30 जुलाई को भेजना सुनिश्चित करेंगे। राजधानी रांची में 1500 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा बीडीएस की एक टीम और आरएपी की एक कंपनी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

झारखंड पुलिस प्रवक्ता सह आईजी अभियान एवी होमकर ने गुरुवार को बताया कि मुहर्रम को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version