Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रकृति से छेड़छाड़, जलवायु परिवर्तन का कारण: हेमंत सोरेन
    Top Story

    प्रकृति से छेड़छाड़, जलवायु परिवर्तन का कारण: हेमंत सोरेन

    adminBy adminJuly 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विधानसभा परिसर में आयोजित वन महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

    -स्पीकर और मुख्यमंत्री समेत अन्य लोगों ने परिसर में लगाया पौधा
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रदेश में वन महोत्सव का राज्यव्यापी कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम राज्य के अलग-अलग जगहों पर निरंतर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में हमसभी लोग झारखंड विधानसभा परिसर में पूर्व की भांति इस वर्ष भी पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन को लेकर देश और दुनिया में तेजी से चिंतन और मंथन किया जा रहा है। कहीं न कहीं प्राकृतिक व्यवस्थाओं के साथ बड़े पैमाने पर छेड़-छाड़ किया जाना अथवा दोहन होना जलवायु परिवर्तन का मूल कारण है। बढ़ती हुई क्लाइमेट चेंज से मानव जीवन हो, वन्य प्राणी हो, जल प्राणी हो, चाहे इस पृथ्वी पर पाये जाने वाले अन्य प्राणी हो, सभी प्रभावित होते हैं।
    गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सोमवार को विधानसभा परिसर में ‘74वां राज्यव्यापी वन महोत्सव 2023’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि थे। अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्री आलमगीर आलम, चम्पई सोरेन, जोबा मांझी, मथिलेश ठाकुर और बादल पत्रलेख समेत कई विधायकों ने विधानसभा परिसर में पौधरपण किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में यह जरूरी है कि पर्यावरण संतुलन को लेकर सिर्फ महोत्सव में ही नहीं बल्कि आम जीवन में भी प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत तथा नीतिगत रूप से प्रभावी कदम उठानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से एक-एक वृक्ष लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग जलवायु परिवर्तन में सुधार के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे तभी पर्यावरण संतुलन में सकारात्मक प्रभाव दिखेगा।

    पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है: रवींद्रनाथ
    अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के वैसे भूखंड जहां पौधा नहीं हं,ै वहां पर पौधरोपण करने की जरूरत है। पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। पेड़ की जो कटाई हुई है उसकी भरपाई आज तक नहीं हो पायी है। सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं आम लोगों को भी पौधरोपण करना होगा। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संदेश है की प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पांच पौधे लगाने की जरूरत है। जंगल से अच्छादित क्षेत्रों में पेड़ों की संख्या कम हुई है,यह चिंता का विषय है।

    पेड़ की कटाई पर पूरी तरह रोक लगाना होगा: आलमगीर
    ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। साथ ही पेड़ की कटाई पर पूरी तरह रोक लगाना होगा। वहीं कृषि मंत्री बादल ने कहा सिर्फ सरकार भरोसे अभियान की सफल नहीं होगा, सभी लोगों को पौधरोपण के प्रति आगे आना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर की घटना पर राजनीति करना छोड़ झारखंड की विधि व्यवस्था पर चर्चा कराए राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी
    Next Article RANCHI: कारोबारी विष्णु अग्रवाल गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version