Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहार में ग्राम कचहरी के सरपंच अब नहीं बना सकेंगे वंशावली
    बिहार

    बिहार में ग्राम कचहरी के सरपंच अब नहीं बना सकेंगे वंशावली

    adminBy adminJuly 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। ग्राम कचहरी के सरपंच अब लोगों की वंशावली नहीं बना सकेंगे। सरपंच द्वारा बनाया गया वंशावली किसी भी कार्य में मान्य नहीं होगा। पंचायती राज विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी आलोक कुमार ने बिहार ग्राम कचहरी संचालन नियमावली का हवाला देते हुए बिहार के सभी डीएम को इस पर रोक लगाने के लिए पत्र लिखा है।

    पत्र में कहा गया है कि बिहार पंचायत राज अधिनियम-2006 की धारा 90 से धारा 120 तक में ग्राम कचहरी एवं उसके न्यायपीठों की स्थापना, शक्तियां, कर्त्तव्य और प्रक्रिया के संबंध में प्रावधान हैं। ग्राम कचहरी का गठन ग्राम पंचायत स्तर पर उठने वाले छोटे-मोटे विवादों का सौहार्द्रपूर्ण निपटारा करने के उद्देश्य से किया गया है। ग्राम कचहरी को भारतीय दंड संहिता-1860, पशु अतिचार अधिनियम-1871 एवं बंगाल लोक द्युत अधिनियम-1867 की कतिपय धाराओं के अधीन किये गये अपराधों के विचारण का अधिकार है।

    समझौता नहीं होने की स्थिति में ग्राम कचहरी किसी फौजदारी मामले में अभियुक्त को अधिकतम एक हजार रूपये तक का अर्थदंड लगा सकती है। दीवानी मामलों में उसे दस हजार रूपये तक के मूल्य की संपत्ति से संबंधित विवादों को सुनने एवं डिक्री देने की अधिकारिता प्राप्त है। ग्राम कचहरी के कार्यों के संचालन के लिए बिहार ग्राम कचहरी संचालन नियमावली-2007 गठित है।

    बिहार पंचायत राज अधिनियम-2006 एवं बिहार ग्राम कचहरी संचालन नियमावली-2007 में विहित फौजदारी एवं दीवानी मामलों को छोड़कर अन्य किसी तरह के कार्य करने की अधिकारिता ग्राम कचहरी या उसके सरपंच को नहीं सौंपी गई है। बिहार ग्राम पंचायत (सचिव की नियुक्ति अधिकार एवं कर्त्तव्य) नियमावली-2011 के नियम-10 (21) में प्रावधान है कि पंचायत सचिव, पंचायत में एक पारिवारिक पंजी का संधारण करेगा।

    जिसमें पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति के संबंध में आवश्यक विवरण दर्ज करेगा। आवश्यकता पड़ने पर यह पारिवारिक पंजी वंशावली बनाने का एक आधार बन सकती है। यह जिम्मेवारी ग्राम पंचायत सचिव की है, सरपंच की नहीं। इससे स्पष्ट है कि बिहार पंचायत राज अधिनियम-2006 या बिहार ग्राम कचहरी संचालन नियमावली-2007 के अंतर्गत सरपंचों को वंशावली बनाने का कोई अधिकार नहीं सौंपा गया है। इसलिए ग्राम कचहरी के सरपंचों के द्वारा वंशावली बनाने पर अविलंब रोक लगाई जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूस का दावा, हमला करने आए यूक्रेन के तीन ड्रोन मार गिराए
    Next Article हनीमून के लिए जा रही नई दुल्हन अचानक हुई गायब, जांच मे जुटी पुलिस
    admin

      Related Posts

      बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम

      October 29, 2025

      यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि मिथिला की संस्कृति, अस्मिता और राष्ट्रभक्ति की रक्षा का चुनाव : अमित शाह

      October 29, 2025

      बिहार में किसी भी हालत में माफियाओं, खानदानी अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को जितने नहीं देना है : योगी आदित्यनाथ

      October 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सिविल सर्जन का निलंबन नाकाफी, स्वास्थ्य मंत्रालय और सचिवालय जिम्मेदार : सरयू राय
      • बच्‍चों को संक्रमित खून चढ़ाने की घटना की जिम्मेवारी लें स्वास्‍थ्‍य मंत्री : वृंदा
      • लोअर बाजार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस जब्त, दो ट्रक पकड़े गये
      • बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम
      • राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान भरने के बाद कहा- राफेल ने देश की रक्षा क्षमता पर गर्व बढ़ाया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version