रांची। आतंकवाद निरोधी दस्ता ( एटीएस) और रांची पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कालू लामा (मृत) गिरोह के अपराधी रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी सहित तीन को गिरफ्तार किया है। सोमवार को सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में शुभम विश्वकर्मा, रोहित मुंडा और अभिषेक मल्लिक शामिल हैं। रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी और अभिषेक मल्लिक को बोकारो से और शुभम विश्वकर्मा की रांची से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये अपराधियों से एटीएस और रांची पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version