जमशेदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खकड़ीपाड़ा में अश्विनी कुमार की आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली लगने पर अश्विनी कुमार घायल हो गया था। उसे टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने बुधवार को मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोविंदपुर में एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा के लिए अश्विनी कुमार पुआल पहुंचाने आया था। इसके बाद वह अंतिम यात्रा में शामिल नहीं होकर खकड़ीपाड़ा चला गया, जहां विवाद के बाद उसे गोली मार दी गयी। अश्विनी कुमार शेष नगर छोटा गोविंदपुर में ही रहता था।

गोविंदपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गोली आपसी विवाद में चली है। आरोपित की पहचान कर ली गयी है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version