पूर्वी चंपारण। जिला पुलिस को मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने गुप्त सूचना पर गांजा तस्करी में शामिल एक मुखिया को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्कर आदापुर थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत का निर्वाचित मुखिया बताया जा रहा है। इसके घर और स्कार्पियो में रखे 1.31 क्विंटल गांजा आदापुर थाना पुलिस व एसएसबी 71वीं बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मुखिया के मकान से 11 किलो व स्कॉर्पियो में लदे 1.21 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है। पुलिस मुखिया से पूछताछ कर रही है।