रांची। सिविल कोर्ट परिसर में एक कार में आग लग गयी। यह घटना शनिवार की शाम हुई है। कोर्ट परिसर में खड़ी एक कार में अचानक से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने पूरे कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। मौके पर दमकल वाहन ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, हालांकि कार में आग किस वजह से लगी। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version