Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन की पहली पोस्ट चर्चा में
    मनोरंजन

    तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन की पहली पोस्ट चर्चा में

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ियाें में से एक है। इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड के परफेक्ट कपल की लिस्ट में गिनी जाती है। अभिषेक और ऐश्वर्या इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर कई खबरें आईं कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। हाल ही में अभिषेक और ऐश्वर्या अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे। दोनों को एक-दूसरे से दूर होते देखकर यह चर्चा फिर से छिड़ गई है। इसके बाद जब अभिषेक बच्चन ने अचानक तलाक वाली पोस्ट लाइक की तो फैंस हैरान रह गए। हालांकि, ये साफ नहीं है कि एक्टर ने तलाक वाली वो पोस्ट क्यों लाइक की। इसी तरह अब एक्टर अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं।

    रिश्ते में दरार की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। अभिषेक ने जियो सिनेमा की फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ का एक वीडियो शेयर किया है। अभिषेक ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने फिल्म की टीम को धन्यवाद दिया है। पार्थ समथान, खुशाली कुमार, संजय दत्त और रवीना टंडन की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म एक पिता और बेटे की कहानी बताती है, जो एक मां-बेटी की जोड़ी से प्यार करने लगते हैं। फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा, ‘धन्यवाद निधि और बिनॉय। आपके और इस नई यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हूं।’ अभिषेक ने इस वीडियो को फिल्म की स्टारकास्ट को टैग किया है। इस फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है।

    मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी इसी महीने 12 जुलाई को हुई थी। इस शादी में देश-विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शादी में अभिषेक अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए तो वहीं ऐश्वर्या बेटी आराध्या बच्चन के साथ अकेले नजर आईं। इस पूरी शादी में बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या बच्चन नजर नहीं आईं। इस शादी के बाद ही अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते की चर्चा एक बार फिर जोर पकड़ने लगी। हाल ही में दोनों की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें ये कपल एक साथ काफी खुश नजर आ रहा है। ऐसे में मीडिया में चल रही सभी बातें महज अफवाह बताई जा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसारा अली खान का गुस्से वाला वीडियो वायरल, एयर होस्टेस ने एक्ट्रेस की ड्रेस पर गिराया जूस
    Next Article अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ वारंट जारी करने की मांग
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉलीवुड हस्तियाें ने की भारतीय सेना की तारीफ

      May 9, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

      May 7, 2025

      ‘दोस्ताना-2’ में बड़ा बदलाव, कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की जगह श्रीलीला-विक्रांत मैसी

      May 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version