Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मंत्रियों, अधिकारियों की मिलीभगत से ही जेएसएससी सहित अन्य परीक्षाओं में धांधली: अमर बाउरी
    झारखंड

    मंत्रियों, अधिकारियों की मिलीभगत से ही जेएसएससी सहित अन्य परीक्षाओं में धांधली: अमर बाउरी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि युवाओं को सपने दिखा कर और राज्य की जनता को झुठ बोल कर सत्ता में आयी जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार के खिलाफ अब युवा आक्रोशित हैं। वर्तमान सरकार ने आज तक जो भी परीक्षाएं ली हैं, उन सभी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आयी हैं। ऐसे में राज्य सरकार को चाहिए कि वो युवाओं के हित में इन सभी परीक्षाओं के गड़बड़ियों की जांच सीबीआइ से कराये। अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि शनिवार को जेएसएससी पीजीटी के अभ्यार्थियों ने उनसे मुलाकात कर बताया कि इस परीक्षा में धांधली हुई है। इसको लेकर अभ्यर्थी पिछले 17 दिनों से धरना कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन में बताया कि एक ही सेंटर से 70-80 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं। बोकारो जिला के श्रेया डिजिटल और रांची जिला के शिवा इनफोटेक से सबसे अधिक अभ्यर्थी पास हुए हैं। सिरिया डिजिटल से 513 अभ्यर्थी, शिवा इनफोटेक से 279 अभ्यर्थी पास हुए। वहीं धनबाद डिजिटल से 273 पास हुए हैं।

    अमर बाउरी ने कहा कि अभ्यर्थियों ने बताया कि इस परीक्षा में धांधली हुई है। पैसे का खेल हुआ है। परीक्षा आयोजित करने के लिए जिस एजेंसी को नियुक्त किया गया है, वह पहले से ही ब्लैक लिस्टेड है। राज्य सरकार ने एसआइटी गठन कर जांच करवाने का फैसला भी लिया है, लेकिन अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गयी। जेएसएससी पीजीटी में ऐसे अभ्यर्थियों का भी चयन हुआ है, जो दिव्यांग कोटा से आ गया है। एक बड़ा घोटाला राज्य सरकार ने किया है। पांच लाख नौकरी के नाम पर सत्ता में आयी हुई सरकार ने नौकरी तो नहीं दी, लेकिन नौकरी बेचने का काम जरुर कर रही है। इसका मास्टरमाइंड कौन है। अभी तक नहीं पता चल सका है। यह पूरा मामला सरकार के इशारे पर ही हो रहा है। राज्य के कई अधिकारी और मंत्रियों के मिलीभगत से ही इस तरह का घोटाला हो रहा है जिससे झारखंड के युवाओं का भविष्य खतरे में है। युवाओं को ठगने का काम सरकार और सरकार की एजेंसी ही कर रही है। इन विषयों को लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ भी पत्राचार किया जायेगा, ताकि सीबीआइ सभी मामले की जांच एक साथ कर सके।

    नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांग करते कहा कि इस पूरे विषय पर सरकार निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआइ को आग्रह करे, जब तक जांच पूर्ण नहीं होती है, तब तक नियुक्ति को रोका जाये। यदि इस मामले पर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो जब भाजपा की सरकार राज्य में आयेगी, तो वैसे अभ्यर्थी जो पैसे के बल पर परीक्षा दे रहे हैं और नियुक्ति ले रहे हैं, उनकी नौकरी भी जायेगी और उन्हें जेल भी जाना होगा। 2014-19 तक भाजपा ने जितनी भी नौकरी दी, उसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है। आज की स्थिति बिल्कुल अलग है। छात्र खुद को ठगा हुआ महसुस कर रहे हैं।

    मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, प्रदेश प्रवक्ता अवनेश कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपत्नी की आत्महत्या मामले में फंसे अधिकारी निलंबित
    Next Article राहुल ने पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है: दीपक प्रकाश
    shivam kumar

      Related Posts

      ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

      July 5, 2025

      कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड

      July 5, 2025

      अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version