Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कड़ी सुरक्षा के बीच 4,885 यात्रियों का 14वां जत्था जम्मू से अमरनाथ रवाना
    देश

    कड़ी सुरक्षा के बीच 4,885 यात्रियों का 14वां जत्था जम्मू से अमरनाथ रवाना

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 11, 2024Updated:July 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू। स्थानीय भगवती नगर आधार शिविर से सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 3ः06 बजे 191 वाहनों से 4,885 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था कश्मीर के दो आधार शिविरों (बालटाल और पालगाम) के लिए रवाना हुआ। आतंकी हमले की आशंका और सुरक्षाबलों के अभियानों की बीच भगवती नगर आधार शिविर के आसपास तथा यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि 2,366 पुरुष, 1,086 महिलाएं, 32 बच्चे और 163 साधु-साध्वियां बसों और हल्के मोटर वाहनों के काफिले के साथ भगवती नगर से रवाना हुए।

    उन्होंने बताया कि 2,991 तीर्थयात्रियों ने अपनी यात्रा के लिए पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 1,894 ने छोटे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना। 28 जून को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद से अब तक कुल 77,210 तीर्थयात्री भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। 52 दिवसीय यात्रा 29 जून से शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।
    अधिकारियों ने बताया कि खतरे की आशंका के मद्देनजर जम्मू के बेस कैंप में ठहरने के केंद्रों, लखनपुर में आगमन केंद्र और राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजमार्ग पर क्षेत्र की घेराबंदी मजबूत कर दी गई है और यात्रा स्थलों के आसपास वाहनों की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के कल्याण के लिए समन्वय समाधान दल रवाना
    Next Article बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग ने 334 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया रद्द

      August 9, 2025

      महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

      August 9, 2025

      उत्तरकाशी धराली आपदा: पांचवें दिन 202 लाेगाें का रेस्क्यू

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा
      • डीपीएल 2025: पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 10 रन से हराया
      • नवाज की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया
      • सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट
      • डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया बाह्य निरीक्षण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version