Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पूरे राज्य में सड़क का घनत्व बढ़ाने पर कार्य करने का निर्देश: बसंत सोरेन
    Top Story

    पूरे राज्य में सड़क का घनत्व बढ़ाने पर कार्य करने का निर्देश: बसंत सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 2, 2024Updated:July 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दुमका को जल्द बड़ी सौगात, हर खेत को पानी देने की तैयारी
    दुमका। पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने दुमका में संथाल परगना के सभी जिलों में चल रही विकास योजानाओं की समीक्षा पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग में चल रही योजनाओं को लेकर कई निर्देश दिये। समीक्षा बैठक के बाद पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने कहा कि तीनों विभाग अपने कार्यों को लेकर संजीदा हैं और काफी सारी चीजें हैं, जिसको विभाग बहुत बारीकी से देख रहा है, बहुत सजगता से उस पर काम कर रहा है, आप देखेंगे कि आने वाले दिनों में इसका असर बहुत अच्छा होगा। यहां की सड़कें और बेहतर होंगी।

    जल संसाधन विभाग ने हर खेत को पानी देने की स्कीम तैयार की है। खेतों तक जल पहुंचाने की जो योजना है। उसको लेकर विभाग लगातार उस पर काम कर रहा है। आप देखेंगे बहुत जल्द खेतों में पानी का संचार बहुत अच्छा होगा।

    मिनी सचिवालय जल्द बनेगा
    उन्होंने ने कहा कि दुमका में मिनी सचिवालय को लेकर मैं शुरू से ही बहुत संजीदा रहा हूं। मैंने भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिये हैं कि जगह चिह्नित करके जल्द से जल्द मिनी सचिवालय की आधारशिला रखें। जो योजनाएं चल रही है, सर्वप्रथम तो उन्हीं चीजों का मैंने आज रिव्यू किया है। पुरानी ही सौगात इतनी बड़ी है कि उस पर ध्यान देना जरूरी है।

    बारिश की वजह से अगर कहीं कोई घटना हुई है, तो उस काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाना गलत होगा। वहां काम अभी शुरू ही हुआ था और भारी बारिश की वजह से ये घटना हुई है। दुमका को नयी सौगात देने जा रहे हैं, उसका जिक्र अभी नहीं करेंगे, लेकिन दुमका वासियों के लिए वह अच्छी सौगात है।

    पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने विभाग के अधिकारियों को पूरे राज्य में सड़क का घनत्व बढ़ाने पर कार्य करने का निर्देश दिया है। बसंत सोरेन ने स्पष्ट किया है कि सड़क घनत्व विकसित राज्यों के समकक्ष होना चाहिए। दुमका में पथ निर्माण सचिव सहित विभाग के अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता और वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। मंत्री ने योजनाओं की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाये रखने को कहा है। योजनाएं समय पर पूरी हों, इसके लिए विस्तृत टाइम लाइन बनाने को भी कहा गया है। विभागीय मंत्री ने जल्द ही सड़क-पुल और फ्लाई ओवर निर्माण की नयी परियोजनाओं को धरातल पर लाने का काम करने को कहा। लंबित योजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है।

    यह भी निर्देश
    योजनाओं की स्वीकृति से कार्य प्रारंभ होने की अवधि को न्यूनतम करें।
    बजट को त्रैमासिक आधार पर 100 प्रतिशत खर्च करना सुनिश्चित करना।
    आवंटित बजट को वित्तीय वर्ष पूर्ण होने के एक माह पहले ही 100 प्रतिशत खर्च करें।
    कार्य प्रणाली में समय और गति पर फोकस करें।
    सिस्टम को मजबूत, ट्रांसपैरेंट और टाइम एंड रिजल्ट वाला बनायें।
    कार्य होने पर समय पर भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि एजेंसिया उत्साहित होकर कार्य करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदेश नहीं मान रहे मांस विक्रेता, रांची नगर निगम प्रशासक लाइसेंस की करें जांच: झारखंड हाइ कोर्ट
    Next Article राहुल गांधी के ‘हिंदू’ वाले बयान का विरोध शुरू, उज्जैन में संतों ने की नारेबाजी
    shivam kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version