Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»चंद्रबाबू ने आंध्र प्रदेश के पुनर्निर्माण काे धनराशि आवंटित करने पर जताया प्रधानमंत्री का आभार, बजट को बताया प्रगतिशील
    देश

    चंद्रबाबू ने आंध्र प्रदेश के पुनर्निर्माण काे धनराशि आवंटित करने पर जताया प्रधानमंत्री का आभार, बजट को बताया प्रगतिशील

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार काे 2024-25 का बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 में “प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये आवंटित किया है।” इसके लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए बजट को प्रगतिशील बताया है।

    बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर कहा कि हमारे राज्य की जरूरतों को पहचानने और राजधानी, पोलावरम, औद्योगिक केंद्राें पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आंध्र प्रदेश के लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार। केंद्र का यह समर्थन आंध्र प्रदेश के पुनर्निर्माण में काफी मदद करेगा।

    टीडीपी नेता लोकेश नारा ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लिए यह नया सूर्योदय है। प्रदेश के लोगों के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हमारे संघर्ष को मान्यता दी गई है और औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे, सिंचाई और मानव संसाधन विकास जैसे सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर करते हुए एक विशेष और समग्र पैकेज प्रदान किया गया है। आज का दिन नए राज्य के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है। यह हमारे सपनों का राज्य बनाने के लिए मिलकर आगे बढ़ने की दिशा में पहला कदम है।

    उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में आंध्र प्रदेश के पुनर्निर्माण के लिए 15,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। इस वित्त वर्ष में आंध्र प्रदेश के पुनर्निर्माण के लिए 15,000 करोड़ रुपये, पोलावरम (प्रोजेक्ट) लाइफलाइन के लिए अतिरिक्त फंड, इस साल विजाग-चेन्नई औद्योगिक कॉरिडोर के लिए फंड और सात पिछड़े जिलों के लिए विशेष फंड की घोषणा की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेलवे के सकल राजस्व परिव्यय में 19,900 करोड़ रुपये की वृद्धि : सीतारमण
    Next Article कांवरियों पर जानलेवा हमला अक्षम्य और निंदनीय: दीपक प्रकाश
    shivam kumar

      Related Posts

      90 साल के हुए धर्मगुरु दलाई लामा, मैक्लोडगंज के चुगलाखंग बौद्ध मठ में हुआ भव्य समारोह का आयोजन

      July 6, 2025

      मध्य प्रदेश में बरगी बांध के 9 गेट खुले, छोड़ा जा रहा 52195 क्यूसेक पानी

      July 6, 2025

      चुनाव आयोग के एसआईआर नीति को महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version