Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मुख्यमंत्री ने 1500 नवनियुक्त पीजीटी शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र
    Jharkhand Top News

    मुख्यमंत्री ने 1500 नवनियुक्त पीजीटी शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 12, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -नियुक्ति का सिलसिला जारी रहेगा : हेमंत सोरेन
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों 1500 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिला तो सभी के चेहरे खुशी से चमक उठे। मौका था स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से कहा कि आपके ऊपर बच्चों के भविष्य निर्माण की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप निष्ठा एवं इमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगे।

    रोजगार से स्वरोजगार तक में कर रहे मदद:
    मुख्यमंत्री ने नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा करने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब यहां के युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण कर रहे हैं। अब तक हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके हैं। यह सिलसिला जारी है। वहीं, निजी संस्थानों और कंपनियों में 60 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी दिलायी गयी है। जो युवा स्वरोजगार करना चाहते हैं, उन्हें आर्थिक मदद उपलब्ध करायी जा रही है। नियुक्तियों का सिलसिला जारी रहेगा।

    राज्य के युवा देश और विदेशों में भी मनवा रहे लोहा :
    हेमंत ने कहा कि राज्य के युवाओं के कौशल विकास पर सरकार का विशेष जोर है। यहां विभिन्न माध्यम से युवाओं के हुनर को निखारने के साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। आज यहां के हुनरमंद युवा देश के साथ विदेशों में भी अपने कार्यों से हर किसी का दिल जीत रहे हैं।

    शिक्षा से ही समाज में बदलाव संभव:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में बदलाव लाना है तो हर व्यक्ति का शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा से सोच बदलती है। यह आगे बढ़ने की राह दिखाती है। इसी वजह से हमारी सरकार शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत बना रही है। हमारी सरकार ने 80 स्कूल आॅफ एक्सीलेंस खोले हैं। यहां निजी विद्यालयों से भी बेहतर शिक्षा की व्यवस्था है। इन स्कूलों की संख्या और बढ़ाने पर सरकार विचार कर रही है। हमारी कोशिश है कि सरकारी और निजी विद्यालयों के बीच पढ़ाई की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार का अंतर नहीं रहे। यहां के गरीब बच्चों को इन विद्यालयों में क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

    आने वाली पीढ़ी के लिए एक्सीलेंट टीचर्स भी देंगे :
    हेमंत ने कहा कि जिस तरह सरकारी विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए स्कूल आॅफ एक्सीलेंस खोले गये हैं, उसी तरह यहां की आने वाली पीढ़ी को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए एक्सीलेंट शक्षिक भी दे रहे हैं, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी एक्सीलेंट रिजल्ट दे सके। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले शिक्षकों से कहा कि आप अपने को इस रूप में तैयार करें कि आपकी पहचान एक्सीलेंट टीचर के रूप में हो।

    स्थानीय और जनजातीय भाषा की जानकारी रखें, करें संवाद
    मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त शिक्षकों से कहा कि झारखंड जैसे राज्य में जनजातीय और स्थानीय भाषाओं की काफी अहमियत है। ऐसे में एक बेहतर शिक्षक के रूप में स्थापित होने के लिए आपको स्थानीय भाषाओं की जानकारी बेहद जरूरी है । इतना ही नहीं, बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ स्थानीय भाषाओं में भी संवाद करें। जिससे आत्मीय लगाव की भावना पनपेगी। जो इस राज्य की भाषा, संस्कृति परंपरा को अक्षुण्ण और आगे बढ़ाने में कारगर होगा।

    पिछले साढ़े चार वर्षों में लिये कई ऐतिहासिक निर्णय
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में कई ऐसे निर्णय लिये हैं, जो इस राज्य के लिए आज मील का पत्थर साबित हो रहा है। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जो आदिवासी, दलित अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा का पूरा खर्च दे रही है। हमारी सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरूआत की है। 10वीं और 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को यह कार्ड दिया जायेगा। इसके जरिए वे 15 लाख रुपये तक का शिक्षा लोन आसानी से ले सकेंगे। बच्चियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है। इंजीनियरिंग मेडिकल और लॉ जैसे कोर्सेज करने तथा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहयोग सरकार दे रही है। हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना का तोहफा सरकारी कर्मियों को दिया है। वहीं, यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू कर समाज के कमजोर और वंचित लोगों को मजबूत बनाने का कार्य किया है। हमारा प्रयास है कि सभी की भागीदारी से एक सशक्त और मजबूत झारखंड बनायें।

    हर वर्ग के प्रति है संवेदना :
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्गों के प्रति हमारी सरकार की संवेदनाएं हैं। हम बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए योजनाएं लेकर आपके बीच आये हैं। इन योजनाओं का मकसद आपको बेहतर जीवन देने के साथ बेहतर राज्य का निर्माण करना है। इस दिशा में अपने लक्ष्य और मंजिल को हासिल करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    राज्य सरकार को एचइसी मिले तो बदल देंगे तस्वीर:
    हेमंत ने कहा कि एचइसी की पहचान उद्योगों की जननी के रूप में है। लेकिन, आज इसके हालात से हम सभी वाकिफ हैं। जब यह उद्योग लगा था तो 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी यहां काम करते थे। आज हालात विपरीत है। अगर राज्य सरकार को एचइसी हैंडओवर कर दिया जाये तो हम इसकी तस्वीर बदल देंगे। इसकी पुरानी रौनक वापस लायेंगे और यहां बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे।

    13 अग्निशमन वाहनों को किया समर्पित:
    समारोह में मुख्यमंत्री नेरांची से 13 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर राज्य की सेवा में समर्पित किया। इस मौके पर वृत्त मंत्री रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और विधायक राजेश कच्छप के अलावा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन, माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्कर्ष गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ना करे काम, तय समय पर हो चुनाव: गुलाम अहमद मीर
    Next Article नौकरी के आंकड़े कम करती जा रही है हेमंत सरकार, युवकों के साथ यह धोखा है: बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा

      July 6, 2026

      जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग

      July 6, 2026

      एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा के 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

      July 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा
      • जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग
      • श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह
      • पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान
      • नेपाल ने चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू की नई पर्यटन परियोजना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version