Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी, कांग्रेस विधायकों की हुई बैठक
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी, कांग्रेस विधायकों की हुई बैठक

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 24, 2024Updated:July 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच झारखंड कांग्रेस भी जोरशोर से तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर खुद हर स्तर पर फीडबैक ले रहे हैं। सर्किट हाउस में आज कांग्रेस के विधायकों के साथ बैठक के बाद प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि 26 जुलाई से शुरू होने जा रहे मॉनसून सत्र समेत विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। बहुत जल्द कांग्रेस विधायक दल के नेता की घोषणा कर दी जाएगी।

    दरअसल, आलमगीर आलम के कैश कांड में गिरफ्तारी के बाद से यह पद रिक्त है। उन्होंने कहा कि इस पद को वरीयता के आधार पर तय किया जाता है। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। लिहाजा, विपक्ष को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा हुई है।

    जिताऊ प्रत्याशी पर कांग्रेस का रहेगा जोर

    प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तैयार किया जा रहा है। उनसे पूछा गया कि क्या इस बार कांग्रेस ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या बढ़ भी सकती है और कम भी हो सकती है। इस मुद्दे पर सभी प्रमुख दलों के साथ विचार-विमर्श कर फैसला लिया जाएगा।

    उन्होंने एक बात स्पष्ट कर दी है कि इस बार वैसे विधायकों को टिकट दिया जाएगा, जिन्होंने बेहतर काम किया है। इसका मतलब है कि नॉन परफॉर्मिंग विधायकों का पत्ता कट सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अन्य सीटों पर वैसे प्रत्याशियों को तवज्जो दिया जाएगा, जो जीत हासिल करने में सक्षम हों।

    ‘घुसपैठ रोकना बीएसएफ का काम’

    बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर गुलाम अहमद मीर ने कहा कि घुसपैठ रोकना बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का काम है। यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। झारखंड के किसी भी जिला की सीमा बांग्लादेश से नहीं लगती है। इस पर जवाब तो केंद्र सरकार को देना चाहिए। खास बात है कि बैठक में जेपी पटेल भी नजर आए।

    दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था और कांग्रेस की टिकट पर हजारीबाग लोकसभा सीट पर चुनाव लड़े थे। हालांकि, वह भाजपा के मनीष जायसवाल से हार गये थे। उनके खिलाफ दल बदल का मामला भी स्पीकर के ट्रिब्यूनल में चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री से मिले संजय सेठ
    Next Article पाकिस्तान सीमा से सटे अनूपगढ़ व बीकानेर से 30 करोड़ की हेरोइन बरामद
    shivam kumar

      Related Posts

      बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद

      July 29, 2025

      बैद्यनाथ धाम में अबतक 33.11 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      July 29, 2025

      दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा हुई सक्रिय

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version