पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के टाउन हॉल में रविवार को भाजपा के अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में मुख्य अतिथि और रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बूथ कमेटी के सदस्यों की भारतीय जनता पार्टी में अहम भूमिका रहती है। भाजपा के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव के दिन ही नहीं, बल्कि साल के 365 दिन आम लोगों के बीच काम करते हैं। आम जनता की समस्याओं से सालों भर रूबरू होते हैं एवं तत्परता से उसका निदान करते हैं। चुनाव में जीत हार का फैसला बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस बार झारखंड में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनानी है।

प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बदौलत ही भाजपा उम्मीदवार ने लोकसभा चुनाव में डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र से तकरीबन 86,000 मतों से राजद प्रत्याशी से बढ़त बनाई थी। जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की विचारधारा पर आधारित है। कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है। इस पार्टी में बूथ स्तर के कार्यकर्ता सबसे अहम हैं। यही कारण है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का इस भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव में बूथ पर डटकर कार्य करने और इतने भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में इस क्षेत्र की जनता का कल्याण नहीं हो सकता। यह सरकार जन एवं विकास विरोधी नीतियों के साथ भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का संरक्षण और संसाधनों के दोहन में लगी हुई है। विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य संकल्प के साथ रखना है ताकि आने वाले समय में भ्रष्टाचार में डूबी हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

कार्यक्रम में सभी टापर्स बूथ अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रामगढ़ मंडल अध्यक्ष शंभू पासवान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित तिवारी एवं संचालन नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू ने किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्जवलित कर की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम नारायण दुबे, विपिन बिहारी सिंह, प्रेम सिंह, परशुराम ओझा, नरेंद्र पांडे, विभाकार नारायण पांडे, विनोद सिंह, दुर्गा जौहरी, अजय तिवारी, उदय शुक्ला, अरुणा शंकर, मंगल सिंह, प्रभात कुमार भुईयां एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version