रांची। अमित शाह के खिलाफ बयान देने से जुड़े मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज केस में सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई में रांची की एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने राहुल गांधी के विरुद्ध समन जारी किया था, लेकिन अब तक वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। गुरुवार को नवीन झा की ओर से उपस्थित अधिवक्ता विनोद साहू ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि राहुल गांधी के खिलाफ वारंट जारी किया जाये।

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने केस दायर किया था, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि मार्च 2018 को उन्होंने कांग्रेस महाधिवेशन के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि धूमिल की है। राहुल के खिलाफ भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले को लेकर अवमानना का केस रांची और चाइबासा में किया गया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version