रांची। ओड़िशा में आये चक्रवात का असर झारखंड पर दिखने लगा है। विशेष कर कोल्हान और मध्य क्षेत्र पर इसका असर ज्यादा दिख रहा है। चक्रवात के कारण झारखंड के कई जिलों में 23 से 25 जुलाई तक जोरदार बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। इसको लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र के अनुसार 23 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के साथ सरायकेला-खरसांवा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी में भी मूसलधार बारिश हो सकती है। 24 जुलाई को रांची, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा और रामगढ़ में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 25 जुलाई को कोल्हान के साथ संताल परगना वाले जिलों में कहीं-कही भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम का मिजाज थोड़ा नरम पड़ेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version