रांची। झारखंड सरकार ने ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के गठन की अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका नेशनल लीगल सर्विस बनाम यूनियन ऑफ इंडिया और अन्य में पारित आदेश के अनुपालन में इस बोर्ड का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष मुख्य सचिव और सदस्य पुलिस महानिदेशक को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सदस्य सचिव में महिला बाल विकास विभाग के सचिव, योजना एवं विकास विभाग, वित्त विभाग, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, श्रम, कार्मिक, नगर विकास, ग्रामीण विकास, सचिव झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग के अलावा अध्यक्ष के अनुमोदन पर ट्रांसजेंडर समुदाय का दो सामाजिक कार्यकर्ता भी सदस्य होंगे। जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में भी समिति बनायी जायेगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



